{"_id":"6a467ef6feb5da6acf069d99","slug":"knives-drawn-during-dance-at-wedding-ceremony-two-injured-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में खूनी संघर्ष: डांस के दौरान बरात पक्ष के युवकों ने चलाए चाकू, दो युवकों पर हमला कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में खूनी संघर्ष: डांस के दौरान बरात पक्ष के युवकों ने चलाए चाकू, दो युवकों पर हमला कर घायल किया
Thu, 02 Jul 2026 08:40 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 02 Jul 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में बुधवार की देर रात डांस को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बरात पक्ष के युवकों ने चाकू निकाल लिए और वधू पक्ष के दो युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खूनी संघर्ष में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद मैरिज होम में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
ग्राम तिगुड़िया से आए वधू पक्ष द्वारा सिकंदरपुर स्थित गेस्ट हाउस में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। रात को इटावा के बधियापुरा से बरात गेस्ट हाउस पहुंची थी। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन रात 12 बजे डीजे पर डांस करने के दौरान बरात पक्ष और वधू पक्ष के कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। माहौल बिगड़ता देख वधू पक्ष के सौरभ (20) व अनुज (18) बीच-बचाव करने पहुंचे। तो आरोपियों ने उन पर ही हमला बोल दिया।

विवाद में सौरभ के सिर, पीठ व हाथ पर और अनुज के सिर व कंधे पर गंभीर चोटें आईं। दोनों युवक खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। समारोह में मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने दोनों लहूलुहान युवकों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस के आने की भनक लगते ही चाकूबाजी करने वाले आरोपी युवक मौके से रफूचक्कर हो गए। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मौजूद लोगों से पूछताछ कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।