फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी के लिए शुभ, तो किसी के लिए कष्टदायी होगा खग्रास चंद्रग्रहण

Thu, 26 Jul 2018 09:58 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 26 Jul 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse 2018 Effects on rashi
डेमो पिक
इस बार पड़ने वाला खग्रास चंद्रग्रहण किसी के लिए शुभ रहेगा, तो कई राशियों के लिए कष्टदायी भी रहेगा। इस बार खग्रास चंद्रग्रहण 27 जुलाई शुक्रवार की रात में पड़ रहा है, जो संपूर्ण भारत वर्ष में देखा जा सकेगा। 


 
Lunar eclipse 2018 Effects on rashi
डेमो पिक
कन्नौज के आचार्य पं. वीरचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की रात में पड़ने वाले खग्रास चंद्रग्रहण को भारत वर्ष के अलावा पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान में भी देखा जा सकेगा।
 
Lunar eclipse 2018 Effects on rashi
डेमो पिक
आचार्य के अनुसार, यह ग्रहण मिथुन, तुला, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा। इस राशि वाले व्यक्तियों को ग्रहण दर्शन नहीं करने चाहिए, बल्कि ग्रहणकाल में अपने ईष्ट देव के नाम का जाप, कीर्तन और आराधना करनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lunar eclipse 2018 Effects on rashi
डेमो पिक
गुरुमंत्र का जाप भी सुखकारी होगा। मेष, सिंह, वृश्चिक एवं मीन राशि वालों के लिए दर्शन शुभ और सुखद रहेगा। वृष, कर्क, कन्या और धनु राशि वालों को सामान्य फलदायी होगा। इस ग्रहण का प्रभाव कथावाचक, नेता, पंडित, उद्योगपति, वैद्य, मछली व्यापारी तथा सेना के जवानों के लिए अच्छा नहीं होगा।

 
विज्ञापन
Lunar eclipse 2018 Effects on rashi
डेमो पिक
अत: इन लोगों को भी दर्शन नहीं करना चाहिए, लेकिन स्वर्णकार, रत्न विक्रेता, परचून व्यापारी, गुड़, तेल, सफेद और लाल रंग की वस्तु बेचने वालों के लिए दर्शन सुखद रहेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed