फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Three inter-district thieves arrested in encounter; one shot in the leg

Mahoba: मुठभेड़ में तीन अंतर जनपदीय चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, एक आरोपी भाग निकला

Sat, 11 Jul 2026 06:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 11 Jul 2026 06:49 PM IST
सार

ई-रिक्शा सवार व्यापारी की जेब काटकर 20 दिन पहले 50 हजार की नकदी उड़ाई थी। आरोपियों के कब्जे से नकदी, तमंचा और बाइक बरामद हुई।

विज्ञापन
Mahoba: Three inter-district thieves arrested in encounter; one shot in the leg
पुलिस गिरफ्त में मुठभेड़ में घायल व पकड़े गए दो अन्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ई-रिक्शा सवार व्यापारी की जेब काटकर 50 हजार रुपये चोरी करने के मामले में फरार तीन अंतरजनपदीय शातिर चोरों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से नकदी, कागजात, बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। शातिर चोरों पर कानपुर देहात, जालौन, लखनऊ व झांसी आदि जनपदों के थानों में जानलेवा हमला, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं।

विज्ञापन



मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के सरबई गांव निवासी महेश्वरीदीन गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 20 जून को वह नवीन गल्ला मंडी महोबा आया था। उसने संतोष गुप्ता से एक लाख रुपये लिए और छतरपुर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठकर नवीन बस स्टैंड जा रहा था। ई-रिक्शा में पहले से कुछ लोग सवार थे। ई-रिक्शा में सवार लोगों ने उसकी जेब काटकर 50 हजार रुपये चोरी कर लिए और भाग निकले। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने शहर कोतवाली, एसओजी व सर्विलांस की टीमों का गठन किया था।

विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात संयुक्त टीम शहर के करिया पठवा के पास से चेकिंग कर रही थी तभी चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर एक युवक भाग निकला जबकि तीन आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली विपिन गेहार निवासी पटेलनगर जनपद जालौन के पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया जबकि दो अन्य आरोपी कमल गेहार निवासी पटेल नगर जालौन और पिंकिल निवासी पिलखनी थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।


 

एसपी शशांक सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 9,500 रुपये की नकदी, वादी का आधार कार्ड, दो बैंक पासबुक, दो तमंचे, चार कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। एक आरोपी करन कंजर निवासी पिलखनी जनपद कानपुर देहात भाग निकला। आरोपी विपिन पर 17, पिंकिल पर 11 और कमल पर चार मामले दर्ज हैं। यह आरोपी विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में वांछित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed