{"_id":"6a145697e06fa41e560571cf","slug":"mahoba-two-dead-including-a-teenager-after-drowning-in-kyolari-river-pit-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: क्योलारी नदी के गड्ढे में डूबने से किशोर समेत दो की मौत, गहराई में जाने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: क्योलारी नदी के गड्ढे में डूबने से किशोर समेत दो की मौत, गहराई में जाने से गई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 25 May 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार
दोनों किशोर जानवर चराते समय गर्मी लगने पर गड्ढे में नहाने के लिए उतरे थे। गहराई में जाने से जान गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
थाना महोबकंठ के गाड़ो गांव में सोमवार की सुबह मवेशी चराने गए किशोर समेत दो लोगों की क्योलारी नदी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। दोनों दोस्त गर्मी से राहत पाने के लिए गड्ढे में नहाने के लिए उतरे थे। गहराई में जाने से दोनों डूब गए। सूचना पर नायब तहसीलदार और लेखपाल ने घटनास्थल पहुंच जांच की। दो दोस्तों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।
गाड़ो गांव निवासी निहाल साहू (18) अपने दोस्त हृदेश विश्वकर्मा (11) के साथ सुबह करीब दस बजे भैंस व बकरियों को चराने के लिए क्योलारी नदी की ओर गए थे। इस दौरान दोनों उमस और गर्मी से राहत पाने के लिए क्योलारी नदी में बने गड्ढे में भरे पानी में नहाने के लिए उतर गए। देखते ही देखते दोनों गहराई में जाकर डूबने लगे। चीख सुनकर नदी के किनारे खड़ी 12 वर्षीय बालिका ने ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। आधा घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन तत्काल उन्हें पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मुकुल कुमार और लेखपाल इंद्रपाल ने घटनास्थल पहुंच जांच की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए हर संभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया। हृदेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घर का चिराग बुझने से माता-पिता सदमे में हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज ने बताया कि दो लोगों के नदी में डूबने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मध्यप्रदेश के अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों की मौत की पुष्टि की। जहां दोनों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।