सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Water tank started leaking on second day of testing MLA Brijbhushan Rajput said action should be taken

UP: टेस्टिंग के दूसरे दिन टपकने लगी पानी की टंकी, MLA बृजभूषण राजपूत बोले- कार्रवाई होनी चाहिए, डीएम से शिकायत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 Feb 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
सार

Mahoba News: महोबा के नगाराडांग में जल जीवन मिशन की नई पानी की टंकी टेस्टिंग के एक दिन बाद ही फट गई। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए डीएम से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Mahoba Water tank started leaking on second day of testing MLA Brijbhushan Rajput said action should be taken
फटी टंकी से बहकर बर्बाद होता पानी और विधायक चरखारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

महोबा जिले में ब्लॉक जैतपुर के ग्राम नगाराडांग में नमामि गंगे के तहत संचालित जल जीवन मिशन की हर घर नल से जल योजना में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। योजना के तहत निर्मित पानी की टंकी टेस्टिंग के महज एक दिन बाद ही चिटक गई। इससे हजारों लीटर पानी बह कर बर्बाद हो गया। अब टंकी के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Trending Videos

ग्राम नगाराडांग में घर-घर पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2025 में टंकी का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पेयजल आपूर्ति घर-घर पहुंचाने के लिए 13 फरवरी को टेस्टिंग के लिए टंकी में पाइप लाइन से पानी भरा गया। इसके बाद 14 फरवरी को दोपहर तीन बजे के आसपास टंकी चिटक गई और लीकेज से बड़ी मात्रा में पानी नीचे गिरने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टंकी के निर्माण पर खड़े हो रहे हैं सवाल
टेस्टिंग के एक दिन बाद ही टंकी में लीकेज से निर्माण कार्य की गुणवत्ता सामने आ गई। इससे जल जीवन मिशन के तहत तैयार की गई पानी की टंकी के निर्माण पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि  जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों को दुरुस्त न कराने व कई गांवों में पानी न पहुंचने की समस्या पर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत व प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच हुई कहासुनी का मामला सुर्खियों में है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
ग्राम प्रधान गायत्री ने टंकी फटने के मामले की शिकायत डीएम गजल भारद्वाज व एडीएम नमामि गंगे से की है। आरोप लगाया कि टंकी निर्माण में बड़े स्तर पर सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने पानी की टंकी की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई
नगाराडांग के ग्राम प्रधान के साथ ग्रामीण गौरी शंकर राजपूत, अशोक राजपूत, पप्पू साहू, मो. हकीम, सोनू, प्रदीप राजपूत आदि ने शासन-प्रशासन से टंकी निर्माण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं की गई, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त टंकी का पुनर्निर्माण मानक के अनुरूप कराए जाने व जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मैं भ्रष्टाचार के विरोध में लड़ाई लड़ रहा हूं। मामले में कार्रवाई होना चाहिए।  -बृजभूषण राजपूत, भाजपा विधायक, विधानसभा चरखारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed