सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Youth Accused of Mother-in-Law's Murder Escapes from Police Station

Mahoba: सास की हत्या का आरोपी युवक कोतवाली से भागा, कई स्थानों पर तलाश करती रही पुलिस, नहीं मिली सफलता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 25 Mar 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Mahoba News: दो दिन पहले महिला का खेत में शव मिला था। दामाद पर गोली मारकर हत्या का आरोप है।
 

Mahoba: Youth Accused of Mother-in-Law's Murder Escapes from Police Station
थाना कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव में खेत पर फसल काट रही महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने के आरोप में पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। देर रात पुलिस टीमें कई स्थानों पर तलाश करती रहीं लेकिन सफलता नहीं मिली। श्यामवती के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Trending Videos


बिलवई गांव निवासी श्यामवती 23 मार्च की दोपहर खेत पर चने की फसल काटने गई थी। जहां वह अचेत अवस्था में मिली थी। शुरुआती दौर में परिजन सांप के डंसने से हालत बिगड़ने की आशंका जताते हुए जिला अस्पताल लाए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीने में घाव होने और खून निकलने पर आशंका हुई। एक्सरे में शरीर में गोली के छर्रे पाए गए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। बेटे नीरज ने बताया कि उसकी बहन अपने बेटे के साथ मायके आई थी। इसके बाद में वह लापता हो गई। इसी बात को लेकर उसका जीजा जान से मारने की धमकी दे रहा था और जीजा ने ही हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के आरोप पर पुलिस मंगलवार की शाम सास की हत्या के मामले में दामाद गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए कोतवाली महोबा लाई। रात के समय आरोपी किसी बहाने से बाहर निकल पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। आरोपी के भागने पर पुलिस ने काफी दूर तक पीछा करते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। देर रात तक पुलिस आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश देती रही लेकिन वह नहीं मिला। श्यामवती के बेटे नीरज की तहरीर पर आरोपी चरखारी के अमरगंज गांव निवासी गोलू उर्फ भूपेंद्र के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि संदेह के आधार पर युवक को कोतवाली लाया गया था। उसे दाखिल भी नहीं किया गया। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed