सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Married woman commits suicide in ghatampur

फांसी पर झूलती मिली विवाहिता, मासूम काफी देर तक मां की साड़ी का पल्लू पकड़कर खींचती रही

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Jun 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide in ghatampur
नीलम की फाइल फोटो, बेटियां आसना और दिव्यांशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर में थाना सजेती के गौरी-बिरिया गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में उसके घर के अंदर फांसी पर झूलता मिला। मृतका के पिता ने पति व ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। 


गांव कोरियां (सजेती) निवासी रामप्यारे ने बताया कि उसने अपनी बेटी नीलम देवी (28) की शादी वर्ष 2012 में गौरी-बिरिया (सजेती) निवासी रामकिशोर के पुत्र उदय सिंह के साथ की थी। उदय सिंह गांव में रहकर खेतीबाड़ी करता है और लोडर चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, उसका पिता रामकिशोर सेना से रिटायर होने के बाद पुन: दूसरी नौकरी मिलने पर ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में रहता है। सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर नीलम और उसके पति के बीच विवाद हुआ। इस पर उदय सिंह मे नीलम को पीट दिया और घर से बाहर निकल गया।
विज्ञापन
Trending Videos


इसी दौरान नीलम ने साड़ी का फंदा गले में कसने के बाद घर के अंदर फांसी लगा ली। नीलम के दो बेटियां आसना (7) और दिव्यांशी (3) हैं। मां को फांसी पर झूलता देख बड़ी बेटी आसना काफी देर तक उसकी साड़ी का पल्लू पकड़कर खींचती रही। लेकिन, जब असफल रही तो रोने लगी।

 

बहन को रोते देख छोटी बेटी दिव्यांशी भी रोने लगी। घर के भीतर से बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी अंदर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख सन्न रह गए। सूचना पाकर उदय सिंह घर पहुंचा और नीलम को फंदे से नीचे उतारने के बाद सीएचसी घाटमपुर लाया, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। 

इधर, जानकारी होने पर नीलम के मायके वाले भी सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया। नीलम के पिता रामप्यारे ने बताया कि उसने बेटी की शादी में 05 लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे।

इसके बावजूद नीलम का पति, ससुर, देवर और ननद संतुष्ट नहीं थे और व्यापार के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इधर, नीलम के दो बेटियां होने से भी सभी नाराज थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया। 

सजेती एसओ अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed