{"_id":"5de6756e8ebc3e5491427899","slug":"mining-scam-cbi-summoned-records-from-information-department","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खनन घोटाला: सीबीआई ने सूचना विभाग से तलब किए अभिलेख, पुख्ता सबूत जुटाने में लगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन घोटाला: सीबीआई ने सूचना विभाग से तलब किए अभिलेख, पुख्ता सबूत जुटाने में लगी टीम
Tue, 03 Dec 2019 08:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 03 Dec 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
धड़ल्ले से नदी की धारा को मोड़ कर होता अवैध खनन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में खनन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की टीम इन दिनों पुख्ता अभिलेख जुटाने में लगी है। मंगलवार को सीबीआई ने खनिज विभाग में मौरंग खनन पट्टों के लिए जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति और अन्य सूचनाओं के अभिलेख खंगाले। फिर टीम के तीनों अधिकारी जिला सूचना कार्यालय पहुंचे। यहां से जारी विज्ञप्तियों से संबंधित अभिलेख तलब किए।
सीबीआई टीम मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग पहुंची और वर्ष 2010 में तत्कालीन जिलाधिकारी जी. श्रीनिवास के समय सरीला क्षेत्र के बेंदा दरिया में मौरंग खनन के पट्टों के लिए जारी की गई विज्ञप्ति और अन्य सूचनाओं के अभिलेख खंगाले। इसके बाद टीम ने खनिज विभाग के पीछे स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कार्यालय पहुंची।

अवैध मौरंग खनन
टीम को यहां कोई अधिकारी नहीं मिला। कार्यालय में बैठकर खनिज विभाग से जारी हुए मौरंग खनन के पट्टों से संबंधित नीलामी सूचना का ब्योरा तलब किया। याचिकाकर्ता विजय द्विवेदी एडवोकेट ने बताया कि वर्ष 2010 में बेंदा दरिया खंड में 10 एकड़ का मौरंग पट्टा जारी किया गया था। इसके लिए खनिज विभाग ने नीलामी सूचना भी जारी की थी।
इसकी एक प्रति जिला सूचनाधिकारी को भी भेजी गई थी। नीलामी विज्ञप्ति एक लोकल अखबार में छपवाकर खनिज विभाग ने अपने रिकार्ड में रख लिया था। बताया कि तब मौरंग खनन के पट्टे को लेकर प्रकाशित नीलामी सूचना सार्वजनिक नहीं की गई थी। अवैध खनन की जांच में जुटी सीबीआई को बेंदा दरिया क्षेत्र में किसानों के बयान के दौरान कुछ साक्ष्य हाथ लगे हैं।
जिसके तार सीधे तौर पर खनिज विभाग से जुड़ेे हैं। याचिकाकर्ता ने बताया कि 2009 से 2018 तक खनिज विभाग ने 288 विज्ञप्तियों का प्रकाशन कराया है। बताया कि इस बारे में सीबीआई सेवानिवृत्त जिला सहायक सूचना अधिकारी को तलब कर पूछताछ करेगी।