फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Rinku Singh Rahi visited municipal office got into heated exchange with EO regarding official records

Orai: नगर पालिका पहुंचे रिंकू सिंह राही, अभिलेखों को लेकर ईओ से नोकझोंक, अधिकारियों की अनुमति का दिया हवाला

Wed, 29 Jul 2026 02:28 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 29 Jul 2026 02:28 PM IST
सार

Orai News: उरई नगर पालिका में कथित अनियमितताओं की जांच करने पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम (न्यायिक) रिंकू सिंह राही और अधिशासी अधिकारी (ईओ) के बीच बुधवार को अभिलेख उपलब्ध कराने को लेकर तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
Orai Rinku Singh Rahi visited municipal office got into heated exchange with EO regarding official records
सडीएम रिंकू सिंह राही और ईओ के बीच अभिलेखों को लेकर नोकझोंक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई नगर पालिका में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम (न्यायिक) रिंकू सिंह राही अपनी टीम के साथ नगर पालिका पहुंचे। जांच के दौरान अभिलेख उपलब्ध कराने को लेकर उनकी अधिशासी अधिकारी (ईओ) से नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन

बताया गया कि रिंकू सिंह राही ने जांच से संबंधित अभिलेख मांगे, जबकि ईओ ने पहले जांच के आदेश और अधिकार संबंधी दस्तावेज दिखाने की बात कही। दूसरी ओर रिंकू सिंह राही का कहना था कि उनके पास सक्षम स्तर से जारी आदेश हैं और जांच प्रक्रिया के तहत आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराए जाने चाहिए। वहीं ईओ का कहना था कि उन्हें उच्च अधिकारियों से बिना अनुमति अभिलेख उपलब्ध न कराने के निर्देश प्राप्त हैं।

विज्ञापन





रिकॉर्ड व व्यवस्थाओं की जांच की
अभिलेखों को लेकर बनी इस स्थिति के बीच रिंकू सिंह राही ने नगर पालिका की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और मौके पर उपलब्ध रिकॉर्ड व व्यवस्थाओं की जांच की। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के दौरान मांगे गए अभिलेख उन्हें उपलब्ध कराए जाते हैं या नहीं तथा जांच के बाद क्या निष्कर्ष सामने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed