सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patel Properties and Matador XI Win Matches in Kanpur Cricket League

Kanpur News: कानपुर क्रिकेट लीग में पटेल प्रॉपर्टीज और मेटाडोर इलेवन ने जीते मैच

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Patel Properties and Matador XI Win Matches in Kanpur Cricket League
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की कानपुर क्रिकेट लीग (सीसीएल-7) में रविवार को पटेल प्रॉपर्टीज ने कानपुर वॉरियर्स को सात विकेट से और मेटाडोर इलेवन ने जीटीबी वॉरियर्स को आठ विकेट से हराया। सप्रू मैदान पर हुए पहले मैच में कानपुर वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 110 रन बनाए।
Trending Videos


टीम से सौरभ गुप्ता ने 33 और आनंद ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में विकास भारती और मनिंदर सिंह ने दो-दो विकेट झटके। वहीं पटेल प्रॉपर्टीज ने 10.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 111 रन बनाकर मैच जीता। टीम से मनिंदर सिंह ने 31, देवेंद्र ने 25 और आकुल जैन ने 23 रन बनाए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मनिंदर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे मैच में जीटीबी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट पर 166 रन बनाए। इसमें अब्दुल रहमान ने 51, वैभव ने 34 और गौरव ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में रितेश ने तीन और मिशन ने दो विकेट लिए। वहीं मेटाडोर इलेवन ने 18 ओवर में दो विकेट खोकर 160 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम से अविरल रावत ने 92, आशीष बाजपेई ने 28 और ब्रजेश ने 24 रन जोड़े। अविरल रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed