मौसम का कहर: आंधी से बहा पीपे का पुल, फतेहपुर से टूटा संपर्क, सौ मीटर खिसका; कई गांवों के लोगों के लिए मुसीबत
Banda News: तूफान में एंकर से पुल छूटकर सौ मीटर खिसक गया। कई गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार रात आई आंधी से पीपे का पुल अपनी जगह से बहकर करीब सौ मीटर दूर चला गया। पीपा पुल के बह जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। वहीं इससे फतेहपुर जिले से सीधा संपर्क भी टूट गया। शुक्रवार-शनिवार की देर रात जिले में आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी इतनी तेज थी कि भवनों में लगे टिन-टप्पर उड़ते नजर आए।
करीब दो घंटे तक लोग इससे प्रभावित रहे। रात का समय होने के कारण जनहानि नहीं हुई लेकिन लोगों को आर्थिक क्षति अवश्य उठानी पड़ी। वहीं तेज आंधी से करीब सभी मार्ग प्रभावित रहे, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। तेज आंधी की चपेट में आकर ब्लॉक क्षेत्र के मड़ौली कला और अढ़ावल गांवों को जोड़ने वाला पीपे का पुल भी बह गया।
पैलानी तहसील के मडौलीकलां अढ़ावल घाट पर यमुना नदी पर स्थित पीपा पुल तूफान से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मरम्मत का कार्य प्रगति पर है और सुरक्षा के लिए दोनों तरफ संकेतक लगाए गए हैं। - रूपेश कुमार सोनकर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ( निर्माण खंड-2)