सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rajni Tiwari Says Action Will Be Taken Against Those Who Used Word Pandit in Sub-Inspector Recruitment Exam

Farrukhabad: उच्च शिक्षा राज्यमंत्री बोलीं- दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द का प्रयोग करने वालों पर होगी का

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 18 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
सार

फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ के स्कूल में आईं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द के प्रयोग को समाज को ठेस पहुंचाने की साजिश बताई।

Rajni Tiwari Says Action Will Be Taken Against Those Who Used Word Pandit in Sub-Inspector Recruitment Exam
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फतेहगढ़ के एक स्कूल में हुए कार्यक्रम में आईं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द के प्रयोग को समाज को ठेस पहुंचाने वाला बताया। कहा कि यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है। जिसने भी इस शब्द का प्रयोग किया है। जांच के बाद उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

Trending Videos


स्कूली कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि यह बहुत गलत है। यह नहीं होना चाहिए था। सरकार के अच्छे काम को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। कुछ लोग जान बूझ कर ऐसे कृत्य कर रहे हैं, जिससे सरकार की बदनामी हो और समाज को ठेस पहुंचे। ऐसे ही लोगों ने पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में पंडित शब्द का प्रयोग दुर्भावना से समाज को अपमानित करने का काम किया है। इस मामले में गंभीरता से जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भी दोषी होगा, उसके ऊपर कार्रवाई होना निश्चित है। जो हुआ बहुत गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। एक अन्य सवाल पर कहा कि आज हमारे कॉलेज और यूनिवर्सिटी देखें। पिछले समय से काफी बेहतर दिखेंगे। उन्होंने कहा कि हमने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की है। यही नहीं शिक्षक भी अच्छे होंगे। सपा पर कटाक्ष कर कहा कि एक समय था, जब कहा जाता था कि तुम हमें वोट दो, हम तुम्हें नकल का अधिकार देंगे। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ था। अब सरकार पारदर्शी व्यवस्था लागू कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed