{"_id":"69f7b05ad5888edd5908c193","slug":"report-of-incitement-to-suicide-against-bank-employees-wife-and-in-laws-kanpur-news-c-362-1-ka11002-146909-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बैंक कर्मी की पत्नी और ससुरालीजन के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बैंक कर्मी की पत्नी और ससुरालीजन के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पत्नी और ससुरालीजन पर मानसिक उत्पीड़न और साजिश रचने का आरोप लगा आत्महत्या करने वाले बैंककर्मी विनोद कुमार मिश्रा के भाई सुशील ने बर्रा थाने में तहरीर दी है। उन्होंने विनोद की पत्नी और ससुरालीजन पर भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूलरूप से कन्नौज के थाना तालग्राम के नेपालपुर गांव निवासी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि विनोद की शादी 16 साल पहले बर्रा निवासी अनीता से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। विनोद सपरिवार दिल्ली के नरेला में रहते थे। आरोप लगाया कि शादी के बाद अक्सर अनीता बिना बताए कानपुर आ जाती थी। दो अप्रैल को भी वह बेटी को लेकर बिना बताए आ गई थी। भाई के ससुरालीजन अक्सर उसके कार्यस्थल यानी बैंक जाकर उसे बेइज्जत करते थे। इससे आहत होकर ही गुरुवार को बर्रा विश्वबैंक काॅलोनी स्थित ससुराल के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया था। खुदकुशी से पहले उन्होंने एक वाइस रिकाॅर्डिंग भी की थी जिसमें पत्नी व ससुरालीजन से परेशान होने का जिक्र था।
बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक विनोद के भाई ने तहरीर दी है। उसने पत्नी अनीता मिश्रा, सास मिथलेश, साला विकास तिवारी, ममेरा साला सुनील तिवारी, साली अंजू और साढ़ू पप्पू त्रिपाठी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकाने, वसूली और मारपीट जैसे आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
Trending Videos