फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sakshi Maharaj says opposition is changing colors like a chameleon in view of the elections

साक्षी महाराज का तंज: गिरगिट की तरह रंग बदल रहे विपक्षी, सपा-कांग्रेस को राम का नाम लेने का नैतिक अधिकार नहीं

Mon, 13 Jul 2026 08:04 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 13 Jul 2026 08:04 PM IST
सार

सांसद साक्षी महाराज विपक्ष के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव देखकर विपक्षी गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं।

विज्ञापन
Sakshi Maharaj says opposition is changing colors like a chameleon in view of the elections
सांसद साक्षी महाराज

विस्तार

सांसद हरि साक्षी महाराज ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा किया। कहा कि सपा और कांग्रेस को राम का नाम लेने का नैतिक अधिकार नहीं है। आरोप लगाया कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। तंज कसा कि जो लोग पहले भगवान राम को काल्पनिक बताते थे, वहीं विधानसभा चुनाव देख गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं।
विज्ञापन


सांसद साक्षी महाराज ने गदनखेड़ा स्थित अपने आवास पर दावा किया कि भारत उसी दिन हिंदू राष्ट्र बन गया था जिस दिन जिन्ना ने धर्म के आधार पर पाकिस्तान की मांग की थी। इसलिए इसे अलग से हिंदू राष्ट्र बनाने की जरूरत नहीं है। साक्षी महाराज ने कहा कि सपा शासनकाल में जमीनों और दुकानों पर सरेआम कब्जे होते थे। मीडिया के दफ्तरों तक को निशाना बनाया जाता था। उन्होंने तत्कालीन सरकार के ‘लड़के हैं, गलतियां हो जाती हैं’ वाले बयान की याद दिलाई।
विज्ञापन

कहा कि आज देश में पारदर्शी लोकतंत्र है। आज 24 घंटे में महिला अपराधों पर कार्रवाई नहीं होती तो सीधे अधिकारियों और प्रशासन पर गाज गिरती है। सांसद ने दावा किया कि साल 2027 में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ 300 से ज्यादा सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव के बयान का समर्थन किया। साक्षी महाराज ने कहा कि भारत के मुसलमानों को अपने पूर्वजों की वंशावली पलटकर देखनी चाहिए। उनके दादा-परदादाओं में कोई न कोई सीताराम या रामदास जरूर निकलेगा क्योंकि सबका डीएनए एक ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed