{"_id":"5d9461d38ebc3e93bf3bc74d","slug":"single-use-plastic-closed-from-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पैकेजिंग छोड़ बाकी सिंगल यूज प्लास्टिक आज से बंद, शहर की सड़कों पर सफाई करते नजर आए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पैकेजिंग छोड़ बाकी सिंगल यूज प्लास्टिक आज से बंद, शहर की सड़कों पर सफाई करते नजर आए अधिकारी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर सफाई करते नजर आए अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती दो अक्तूबर से पैक्ड उत्पादों को छोड़कर सभी तरह के सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग गया है। इसके दायरे में प्लास्टिक के गिलास, कप, पत्तल, दोना और सभी तरह की पॉलिथीन आएंगी। जिला प्रशासन से स्पष्ट किया है कि पैकेजिंग से जुड़े दूध के पैकेट, पानी की बोतल जैसे सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल फिलहाल जारी रहेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बुधवार सुबह से नगर निगम में विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत लोग सड़क और आसपास पड़ी प्लास्टिक उठाते हुए आगे बढ़े। कलक्ट्रेट में गांधी जयंती पर सफाई अभियान का कूड़ा उठाकर जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने शुभारंभ किया। अन्य जगहों पर भी अधिकारी शहर की सड़कों पर सफाई करते दिखाई दिए।
Trending Videos
सिंगल यूज प्लास्टिक आज से बंद
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुरूप गांधी जयंती से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए लोगों को जागरूक कर इसके नुकसान बताए जाएंगे। मंगलवार को संबंधित विभागों के अफसरों के साथ बैठक कर उन्होंने प्रतिबंध को लेकर दिशानिर्देश जारी किए। एसीएम के नेतृत्व में समितियों का गठन कर गुरुवार से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दिया। डीएम ने बताया कि जल्द ही शासन से सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर सूची जारी होगी। तब स्पष्ट हो जाएगा कि कौन-कौन और ऐसे सिंगल यूज पैकेजिंग प्लास्टिक हैं, जिन पर पाबंदी लगाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगल यूज प्लास्टिक आज से बंद
- फोटो : अमर उजाला
संकल्प के बाद किया जागरूक
रन के बाद मोतीझील में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई गई। यहां से चार टीमें मोतीझील से अमर जवान चौक कोकाकोला चौराहे तक, दूसरी टीम गुमटी होते हुए कोकाकोला चौराहे तक, तीसरी टीम जीटी रोड होते हुए जरीब चौकी और चौथी टीम कोकाकोला चौराहे से रावतपुर स्टेशन तक श्रमदान किया। इस दौरान राहगीरों को सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान बताते हुए इसका इस्तेमाल न करने की अपील की गई।

स्कूलों, कालेजों में अरबन क्लब
स्मार्ट सिटी के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए सीएसजेएमयू के प्रो. सुधांशु राय ने बताया कि अभियान के दौरान 31 दिसंबर तक 16 विशेष कार्यक्रम होंगे। इसके तहत स्कूलों, कालेजों में अरबन क्लब बनाकर जागरूकता अभियान, स्लोगन, चित्रकला प्रतियोगिताएं, प्रोत्साहन, संवाद कराए जाएंगे। स्मार्ट सिटी की मैगजीन जारी होगी, जिसमें शहर में सुधार से संबंधित कार्यक्रम और सक्रिय लोगों की सहभागिता का उल्लेख होगा।

अपने नाम से लगवाएं पौधा
परिवर्तन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था छह अक्तूबर से पौधरोपण के लिए विशेष अभियान शुरू कर रही है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति संस्था के मोबाइल नंबर 7081000143 पर संपर्क कर पौधे लगवा सकता सकता है। हर रविवार को चलने वाले अभियान में संस्था प्रति पौधा 1100 रुपये लेगी। इसके बदले में व्यक्ति को वीआईपी रोड पर कंपनी बाग चौराहे से मेघदूत तिराहे के बीच पौधा लगाने को मिलेगा। ट्रीगार्ड संस्था लगाएगी, जिस पर पौधा लगाने वाले का नाम और स्लोगन लिखा होगा। संस्था तीन साल तक पौधे का रखरखाव करेगी। पुनर्नवा फाउंडेशन की मनीषा वाजपेयी ने शहरवासियों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।