{"_id":"6a0b1471f851bfc6ef07c239","slug":"son-beats-father-to-death-with-iron-rod-after-being-stopped-from-drinking-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों से रिसता खून: शराब पीने से रोका तो बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों से रिसता खून: शराब पीने से रोका तो बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 18 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार
Mahoba News: बेटे ने पिता की निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हुआ। घटना थाना खन्ना के ग्योड़ी गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वृद्ध की इस स्थान पर हुई हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
थाना खन्ना के ग्योड़ी गांव में रविवार की रात शराब पीने से रोकने पर बेटे ने पिता की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
ग्योड़ी गांव निवासी सुंदरलाल वर्मा (70) दस बीघा भूमि में खेती-किसानी करता था। उसकी पत्नी का बीमारी के चलते पहले निधन हो चुका है। उसका बड़ा बेटा जयहिंद खेती में हाथ बंटाने के साथ मजदूरी भी करता है जबकि छोटा बेटा हल्के मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जयहिंद आएदिन शराब पीकर घर पर विवाद करता था। पिता ने कई बार शराब पीने से रोका तो वह नहीं माना। रविवार की रात सुंदरलाल खलिहान में बने मकान के बाहर भोजन करने के बाद लेट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तभी जयहिंद शराब के नशे में वहां पहुंचा और रुपयों की मांग करने लगा। पिता ने शराब पीने से रोका तो जयहिंद ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। एक के बाद एक कई प्रहार किए जाने से सुंदरलाल लहूलुहान हो गया। तब आरोपी मौके से भाग निकला। आसपास रहने वाले तीन लोग वृद्ध को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
Trending Videos
मृतक के दामाद मुलायम ने बताया कि जयहिंद शराब का लती था और इसी को लेकर आएदिन घर में विवाद होता था। नशे की लत के कारण की उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी की पत्नी गुड़िया ने बताया कि वह घर पर थी। शराब पीने को लेकर कोई विवाद होने पर घटना हुई है। उधर, थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि बेटे की पिटाई से घायल वृद्ध की मौत हुई है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।