{"_id":"6a6634bb1bcc552110071727","slug":"student-commits-suicide-by-hanging-in-kanpur-2026-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तोड़ी जीवन की डोर: मुझे आपका अच्छा बेटा होना चाहिए था...स्टेटस लिख छात्र ने दी जान, दोस्त बोला- तनाव में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़ी जीवन की डोर: मुझे आपका अच्छा बेटा होना चाहिए था...स्टेटस लिख छात्र ने दी जान, दोस्त बोला- तनाव में था
Sun, 26 Jul 2026 09:54 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:54 PM IST
सार
Kanpur News: छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना कर्नलगंज की है। दोस्त ने बताया कि वह दो विषयों में बैक लगने से तनाव में था।
विज्ञापन
डेरिक जैकब की फाइल फोटो व आत्महत्या से पहले युवक ने लगाया स्टेटस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नलगंज थानाक्षेत्र के ईदगाह कॉलोनी में बीए तृतीय वर्ष के छात्र डेरिक जैकब (18) ने शनिवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले छात्र ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा कि सॉरी मम्मी-पापा, मुझे आपका अच्छा बेटा होना चाहिए था...। परिजन के अनुसार उसके दोस्तों ने बताया कि दो विषयों में बैक लगने के बाद से वह काफी तनाव में था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ईदगाह कॉलोनी निवासी नोएल जैकब आईआईटी में एसी मेनटीनेंस का कार्य करते हैं। परिवार में पत्नी शालिनी, बेटी एलिश और बेटा डेरिक था। परिजन ने बताया कि डेरिक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा था। शनिवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
पिता नोएल जैकब ने बताया कि बेटे ने कभी पढ़ाई को लेकर किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि छात्र ने तनाव में आत्महत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।