सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The bride and groom were beaten with sticks over dancing on DJ.

Kanpur News: डीजे पर डांस को लेकर वर-वधू में चले लाठी-डंडे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The bride and groom were beaten with sticks over dancing on DJ.
विज्ञापन
सौरिख। बरात चढ़ने के दौरान बरातियो एवं जनातियों के बीच लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर चले कार को ईट पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत बुधवार को थाने में करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

अलीगढ़ जिले के थाना हरदूगंज के खान आलमपुर निवासी बबलू ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया दिनांक 28 अप्रैल को प्रार्थी चचेरे भाई के साले अवधेश की बारात में अपनी स्कॉर्पियो कार लेकर सौरिख थाना क्षेत्र के गांव ईजलपुर आया था। करीब रात दो बजे बरात चढ़ाने के दौरान डीजे की धुन पर जानती व बराती डांस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात धीरे-धीरे दरवाजे की तरफ बढ़ रही थी इस दौरान पीछे चल रही स्कार्पियो कार को लेकर लड़की के भाई रिशु तथा तीन अज्ञात लोगों ने गाली गलौज व मारपीट की तथा ईट-पत्थर चलाने लगे। जिसमें स्कॉर्पियो गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा स्कार्पियो चालक को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया ।बचाने आए ताऊ के लड़के सुदीप एवं विपिन को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed