{"_id":"69b11f308ed57b033f0f592b","slug":"unnao-farmer-sleeping-in-field-murdered-with-sharp-edged-weapon-bloodied-body-found-police-investigating-2026-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: खेत में सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, चारपाई पर मिला रक्तरंजित शव; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: खेत में सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, चारपाई पर मिला रक्तरंजित शव; जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Unnao News: फतेहपुर चौरासी के भिखारीपुर में किसान की खेत में सोते समय हत्या कर दी गई। बेटे ने जमीन विवाद में गांव के ही नंगू व अन्य पर आरोप लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहें किसान की मंगलवार रात धारदार औजार से वार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। मृतक के बेटे ने गांव के ही लोगों पर जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है।
Trending Videos
para_count-0
para_count-1 para_count-1 para_count-1 थाना क्षेत्र के गांव भिखारीपुर निवासी कन्हैयालाल निषाद ( 55) रोजाना की तरह हर मंगलवार शाम एक किमी दूर फसल की रखवाली करने खेत गए थे। सुबह घर न आने पर बड़े बेटे राकेश ने खेत पर जाकर देखा। तब चारपाई पर पिता का रक्तरंजित शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक के बेटे राकेश ने बताया कि छह साल पहले गांव के ही नंगू का एक बिसुआ प्लाट खरीदा था। उसे छह माह पूर्व प्लॉट का निर्माण कराने पर नंगू व अन्य साथियों ने विरोध कर जान से मारने की धमकी दी थी। आशंका है कि उक्त लोगों ने ही पिता की हत्या की है। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।