{"_id":"6a2d66d4ffd8ef154501490c","slug":"unnao-fir-registered-for-exploitation-intimidation-and-coercion-to-convert-religion-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: शारीरिक शोषण, धमकी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की प्राथमिकी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: शारीरिक शोषण, धमकी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की प्राथमिकी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Sat, 13 Jun 2026 07:57 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दो लोगों पर शारीरिक शोषण, धमकी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह कई साल से बच्चों के साथ कस्बे के जामी सराय मोहल्ले में रह रही है।
आरोप है कि मोहल्ले के राहत बेग ने जमीन दिलाने का लालच देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। उसने साथी से भी उसका शारीरिक शोषण कराया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हैं। धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहे हैं। कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी राहत बेग को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।