फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Road accidents in separate areas claim lives of a postal worker and a milk vendor

Unnao Road Accident: अलग-अलग क्षेत्र में सड़क हादसे, डाककर्मी और दूध विक्रेता की मौत, परिजन रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 15 Aug 2026 02:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 15 Aug 2026 02:16 PM IST
सार

Unnao News: उन्नाव जिले में अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पुरवा डाकघर के एक बाबू (डाककर्मी) और एक दूध विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे में बाइक सवार दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं, जबकि पुलिस दोनों मामलों में विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Unnao Road accidents in separate areas claim lives of a postal worker and a milk vendor
अभिषेक यादव की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में डाककर्मी सहित दो की मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना में टक्कर मारने वाले बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। अचलगंज थाना क्षेत्र के पिपरिया जमुका निवासी अभिषेक यादव (30) पुत्र रामबाबू पुरवा डाकघर में बाबू थे। शुक्रवार रात करीब 10: 30 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

पुरवा-अचलगंज मार्ग पर अजीतखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।  सिर में हेलमेट लगा होने के बाद भी गंभीर चोट आई जबकि हेलमेट नहीं टूटा और उनकी मौत हो गई। मां सरोज यादव ने बताया कि फरवरी 2026 में बेटे का शालू से विवाह हुआ था। बड़ा बेटा अखिलेश भी बीमार रहता है। परिवार की जिम्मेदारी अभिषेक पर ही थी। मृतक की बहन दिव्या यादव लेखपाल है।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बेटे की मौत से मां, पत्नी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। अचलगंज थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आने पर प्राथमिक की दर्ज की जाएगी। वहीं, सदर कोतवाली के शिवसिंहखेड़ा गांव निवासी धर्मराज (48) पुत्र रामस्वरूप दूध का काम करते थे। बड़े भाई देशराज ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह दूध देने पैदल गांव के बाहर हाईवे किनारे दुकान में जा रहे थे।

तेज रफ्तार बाइक सवार ने मार दी टक्कर
लखनऊ-कानपुर लेने पर पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में धर्मराज की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार लखनऊ निवासी बृजेश (32) और बच्चा (16) घायल हो गए।  दोनों को अस्पताल लाया गया वहां से बिना बताए भाग गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में ली है। धर्मराज के दो बच्चे हुए थे उनकी मौत हो चुकी है पति की मौत से पत्नी संगीता और अन्य परिजन बेहाल है वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे।  कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि शो का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक कब्जे में है तहरीर आने पर प्राथमिक की दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed