सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Saint Murder sadhu overseeing temple construction was stabbed to death in broad daylight three arrested

UP: ‘भजन की धुन या नफरत की गूंज’? साधु करवा रहे थे मंदिर निर्माण, दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या, तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 10 Jun 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Unnao Saint Murder Mystery: बांगरमऊ में मंदिर निर्माण करा रहे संत मिलनदास की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और भजन बजाने व जमीन विवाद सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

Unnao Saint Murder sadhu overseeing temple construction was stabbed to death in broad daylight three arrested
Unnao Murder Case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घूरे टोला मोहल्ले में निर्माणाधीन मंदिर की रखवाली कर रहे साधु की मंगलवार को दिनदहाड़े युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इससे आक्रोशित लोगों ने सीएचसी के सामने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस के समझाने पर लोग सड़क से हट गए।


भाई ने मोहल्ले के ही पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि युवक लाउडस्पीकर पर भजन बजाने से नाराज थे। बांगरमऊ कोतवाली के घूरे टोला मोहल्ला निवासी साधु मिलन सिंह उर्फ मिलनदास (60) नगर के बाबा बोधेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद अतीक की झोपड़ी में रहते थे
कुछ महीने से वह घर के पास जमीन पर जन सहयोग से मंदिर का निर्माण करा रहे थे। बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि मिलनदास घर से खाना खाकर करीब 200 मीटर दूर निर्माणाधीन मंदिर में चले जाते थे। मंदिर के पास स्थित सभासद अतीक की झोपड़ी में रहते थे। मंगलवार दोपहर करीब 12 खाना खाकर निकले थे।

Unnao Saint Murder sadhu overseeing temple construction was stabbed to death in broad daylight three arrested
Unnao Murder Case - फोटो : amar ujala

पीठ और अन्य अंगों पर गहरे जख्म
वह अतीक की झोपड़ी में थे। इसी दौरान मोहल्ले के मोहम्मद इसराइल, शफी, शानू, यामीन, लल्ली और उसके साथियों ने मिलनदास पर चाकू से हमला कर दिया। इससे पीठ और अन्य अंगों पर गहरे जख्म हो गए। चीख सुनकर पहुंचे सभासद अतीक ने सीएचसी पहुंचाया वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

उन्नाव-हरदोई मार्ग जाम करने का प्रयास
साधु की हत्या की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। सीएचसी के सामने उन्नाव-हरदोई मार्ग जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया। मिलनदास छह भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उन्होंने विवाह नहीं किया था। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने घटना स्थल की जांच की।

Unnao Saint Murder sadhu overseeing temple construction was stabbed to death in broad daylight three arrested
Unnao Murder Case - फोटो : amar ujala

पांच नामजद और दो-तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
सूचना पर विधायक श्रीकांत कटियार भी पहुंचे और पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के लिए कहा। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि बड़े भाई ने पांच नामजद और दो-तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी सफी, यामीन और लल्ली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शानू और इजरायल की तलाश की जा रही है।

भजन और नशेबाजी के बिंदु पर भी पूछताछ
साधु मिलनदास जिस झोपड़ी में रहते थे वहां अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगता था। यह भी चर्चा है कि मुस्लिम बस्ती के बीच बन रहे मंदिर के पास झोपड़ी में साधु अक्सर भजन सुनते और गाते थे। इसे लेकर भी कुछ लोग खुन्नस मानते थे। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। यह भी जांच की जा रही कि नशा करने या मादक पदार्थ न देने पर किसी ने आक्रोश में हत्या तो नहीं की।

Unnao Saint Murder sadhu overseeing temple construction was stabbed to death in broad daylight three arrested
Unnao Murder Case - फोटो : amar ujala

मंदिर की जमीन को लेकर भी थी खुन्नस
जिस जमीन पर मिलनदास मंदिर बनवा रहे थे उस पर विवाद या रंजिश के बिंदु पर जांच में पुलिस को पता चला है कि मिलनदास के पिता दो भाई थे। दोनों भाइयों के बीच चार बिस्वा जमीन थी। दोनों भाइयों में दो-दो बिस्वा जमीन का बंटवारा हुआ था। अब उनके बेटों में एक हिस्से में छह और दूसरे में पांच हिस्सेदार हैं।

अलग-अलग लोगों को बेचा गया
चर्चा है कि इस जमीन के कुछ हिस्से को अलग-अलग लोगों को बेचा गया है। भाई वीरेंद्र ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। मंदिर की जमीन पर भी किसी तरह का विवाद नहीं है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Unnao Saint Murder sadhu overseeing temple construction was stabbed to death in broad daylight three arrested
Unnao Murder Case - फोटो : अमर उजाला

बोधेश्वर मंदिर में 13 साल पहले मिलनदास पर हुआ था हमला
मिलनदास इससे पहले नगर के प्रतिष्ठित बोधेश्वर मंदिर में सेवा करते थे। सात सितंबर 2013 को कुछ लोगों ने रात में मंदिर में घुसकर मंदिर के महंत कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ चैतन्य ब्रह्मचारी, सेवादार मिलनदास और जोगीकोट निवासी सेवादार कल्लू पर हमला कर घायल कर दिया था। करीब 20 दिन बाद कल्लू की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद से यहां पीएसी तैनात रहती है।

2023 में बोधेश्वर मंदिर में घुसकर युवक ने श्रद्धालुओं को पीटा था
सितंबर 2023 में मोहल्ला दरगाह शरीफ निवासी जावेद ने डंडा लेकर बोधेश्वर मंदिर परिसर में घुसकर दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया था। इसमें छह लोग घायल हो गए थे। मंदिर परिसर में मौजूद पीएसी ने जावेद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। उस समय भी मिलनदास बोधेश्वर मंदिर में सेवादार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed