सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao young man was abused over gambling police and villagers clashed riot followed with heavy stone pelting

Unnao: जुए की पूछताछ पर युवक से अभद्रता, पुलिस और ग्रामीण भिड़े; बवाल के बाद जमकर पथराव, भारी फोर्स तैनात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 05 Mar 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Unnao News: अचलगंज के हड़हा गांव में जुए की पूछताछ के दौरान सिपाही की अभद्रता से भड़के ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। एसओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई और अब गांव में पीएसी बल तैनात कर जांच शुरू कर दी गई है।

Unnao young man was abused over gambling police and villagers clashed riot followed with heavy stone pelting
अचलगंज के हड़हा गांव में पुलिस पर पथराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उन्नाव जिले में अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में पुलिस द्वारा जुआ खेलने की जानकारी लेने पर अनुसूचित जाति का युवक भड़क गया। इस पर एक सिपाही ने उससे अभद्रता की, तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मामला बढ़ते देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई और दरोगा व सिपाही को बंधक बनाने का प्रयास किया। हालात बिगड़ते देख सिपाही, तो मौके से भाग निकला और उसने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। बवाल की सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष फाेर्स के साथ पहुंचे।

Trending Videos

पुलिस बल अधिक देख ग्रामीणों की संख्या भी बढ़ गई और पथराव कर दिया। घटना में दो से तीन पुलिस कर्मियों को चोटें भी लगी हैं। हालांकि उच्चाधिकारी इससे इन्कार कर रहे हैं। पथराव से एसओ का वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है, भगाने में गाड़ी खंती में चली गई। हालात गंभीर देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा और एक किलोमीटर दूर जाकर पीएसी बुलवाई है। रात में एसपी पीएसी बल के साथ थाने पहुंचे। वहां से घटना से की समीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा को छोड़कर मौके से भागा सिपाही
अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे हल्का इंचार्ज शिवकुमार पांडेय सिपाही अमरजीत सिंह के साथ पहुंचे और अंकित सोनकर से जुआ होने की जानकारी लेने गया। अंकित ने खुद जाकर पता लगाने की बात कही, तो दरोगा व सिपाही भड़क गए। यही नहीं सिपाही ने गाली-गलौज की। इस पर युवक ने विरोध किया, तो हाथापाई पर उतर आया। इससे मामला और बढ़ गया, ग्रामीण भी एकत्र हो गए। अपने को बंधक बनता देख सिपाही दरोगा को छोड़कर मौके से भागा और उच्चधिकारियों को सूचना दी।

कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें लगने की भी चर्चा
थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला और सीओ मधुपनाथ मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे और डंडा पटककर भीड़ हटाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। घटना में कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें लगने की भी चर्चा है। वहीं पथराव के दौरान एसओ के चालक गाड़ी भगाने का प्रयास किया, तो वह खंती में चली गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस बैकफुट पर आई और गांव एक किलोमीटर दूर उन्नाव-लालगंज हाईवे के बने अंडरपास के नीचे जाकर खड़ी हो गई और उच्चाधिकारियों को सूचना देकर पीएसी भेजने की मांग की।

गांव में पसरा हुआ है सन्नाटा
रात करीब 9:30 बजे एसपी जयप्रकाश सिंह पीएसी बल के साथ थाने पहुंचे और हालात का जायजा ले रहे हैं। साथ ही, घटना के दौरान पुलिस की ओर से बनाए गए वीडियो की जांच कर रहे हैं। इसमें भीड़ में काफी संख्या में महिलाएं भी नजर आ रही है। पुलिस ग्रामीणों की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। थाने बीघापुर, दही थाने का भी फोर्स बुलाया गया है। पुलिस की दो गाड़ियां गांव भी पहुंच चुकी हैं। पथराव करने वाले ग्रामीण भी नजर नहीं आ रहे, गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

दो साल पहले पुलिस ने की थी कार्रवाई
सीओ मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि पुलिस कर्मी घायल नहीं हुए हैं। युवक ने शराब के नशे में गाली-गालौज और उपद्रव किया है। गांव में पुलिस बल तैनात है, जांच की जा रही है। पीएसी गांव में गश्त कर रहे हैं। बताया कि जिस अंकित सोनकर ने पुलिस से बवाल किया है। उस पर साल 2004 में पुलिस ने जुएं में कार्रवाई की थी। इसी बात को लेकर वह नाराज है।





सिपाही पर भी लग चुके हैं आरोप
युवक ने पहले आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी गले में पड़ी चांदी की चेन खीच ली है। उसका यह आरोप भी निराधार है, चेन कहीं गिर भी सकती है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। बता दें कि जिस सिपाही पर युवक आरोप लगा रहा है। पुलिस उसे बचाने का प्रयास कर रही है। वह चर्चा में ही रहता है, सिपाही पर उगाही, मारपीट और गाली-गलौज के आरोप पहले भी लग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed