फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UP: Akhilesh takes a dig at Minister's anti-corruption drive; calls police BJP's 'cousin'

UP: मंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम पर अखिलेश ने कसा तंज, पुलिस को बताया भाजपा का मौसेरा भाई

Tue, 18 Aug 2026 11:05 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 18 Aug 2026 11:05 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस को भाजपा का मौसेरा भाई बताया। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने भी समाज कल्याण मंत्री के अभियान पर सवाल उठाए।
 

विज्ञापन
UP: Akhilesh takes a dig at Minister's anti-corruption drive; calls police BJP's 'cousin'
अखिलेश यादव - फोटो : samajwadi party YT

विस्तार

समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव ने जहां सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर तंज कसा है। तो वहीं पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने भी कई सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर के रोमा स्मारक मुक्त काशी मंच पर समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने पुलिस के आला अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर सख्त हिदायत दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र त्रिवेदी ने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार में चौकी से लेकर थाने तक बिके हुए हैं और लोगों को हर जगह सुविधा शुल्क देना पड़ रहा है। उनका यह वीडियो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और उसे पर तंज करते हुए लिखा उत्तर प्रदेश की पुलिस और भाजपाई, वर्षों मिलकर काटी मलाई, अब जब आई उनकी विदाई, कर रहे हिसाब यह मौसेरे भाई। थोड़ी ही देर में यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई और लोगों ने तरह-तरह के कमेंट शुरू कर दिए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने भी खोला मोर्चा
मंत्री की इस भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम पर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस या किसी विभाग में भ्रष्टाचार तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक इसके खिलाफ सामूहिक रूप से आंदोलन नहीं होगा। मंत्री असीम अरुण आज यह मुहिम चला रहे हैं, जो अच्छी बात है लेकिन जब वह सांसद थे, तब उनके खिलाफ बिना जांच के तत्कालीन एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने फर्जी मुकदमा लिख दिया था, जब उनसे पुलिस कर्मियों को पीटने वाली घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज देखने को कहा गया तो वह सामने नहीं आए।इसके बाद पुलिस वालों ने शरीर पर चाबियां रगड़कर फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया। उस समय मंत्री को भ्रष्टाचार नहीं दिखाई दिया। आज भी वह एसपी चार्ज पर है। भ्रष्टाचार केवल धन उगाही ही नहीं होता है, बल्कि इस तरह से भी होता है। इस पर मंत्री को आत्म मंथन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed