फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Congress takes to the ground to save its reputation; delegation conducts a tour.

Kannauj News: साख बचाने जमीन पर उतरी कांग्रेस, डेलिगेशन ने किया भ्रमण

Tue, 18 Aug 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Congress takes to the ground to save its reputation; delegation conducts a tour.
कन्नौज। राजनीतिक गलियारे में लगातार पिछड़ रही कांग्रेस ने अपनी जमीन बचाने के लिए कमर कस ली है। केंद्र और राज्य डेलिगेशन के सदस्य जनपद में भ्रमण किया और युवाओं, आलू किसानों व इत्र कारोबारियों से संवाद कर सुझाव लिए।
विज्ञापन

डेलिगेशन में शामिल छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और पीसीसी ऑब्जर्वर इमरान ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जमीनी मुद्दों को लेकर जनता के साथ खड़ी है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। डेलिगेशन ने आश्वासन दिया कि किसानों और युवाओं की समस्याओं को पार्टी मंच पर प्रमुखता से उठाया जाएगा। डेलिगेशन ने इत्र कारोबारियों के अलावा आलू किसानों और युवाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जमीन अधिग्रहण, मुआवजा, बेरोजगारी और स्थानीय व्यापार से जुड़े मुद्दों पर लोगों से सीधे संवाद किया। भ्रमण के दौरान संगठनात्मक स्थिति पर भी मंथन हुआ। नगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर डेलिगेशन ने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। सूत्रों के अनुसार, दो सितंबर को तैयार रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सितंबर 2026 में ही नगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा संभव है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, ऊषा दुबे, अरविंद दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed