फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fire breaks out at a scooter showroom; two new scooters gutted.

Kannauj News: स्कूटी शोरूम में लगी आग, दो नई स्कूटियां जलीं

Tue, 18 Aug 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at a scooter showroom; two new scooters gutted.
चपुन्ना। भावलपुर कस्बे में सोमवार शाम एक इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में भीषण आग लग गई। विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में तीन लीथियम बैटरियां तेज धमाकों के साथ फट गईं। हादसे में दो नई स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि कई अन्य गाड़ियां धुएं और लपटों से क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन




यह घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे ग्राम मुर्रा निवासी आशुतोष द्विवेदी के द्विवेदी इंटरप्राइजेज शोरूम में हुई। शोरूम के मालिक आशुतोष द्विवेदी उस समय किसी निजी कार्य से सौरिख गए हुए थे। आग इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई और तेजी से फैल गई। लपटों ने पास रखी तीन लीथियम बैटरियों को अपनी चपेट में ले लिया। तापमान बढ़ने से बैटरियों में जोरदार धमाके हुए, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। धमाकों की आवाज और शटर से काला धुआं निकलता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई से शोरूम में रखी अन्य गाड़ियां जलने से बच गईं। थाना प्रभारी नागेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी गई थी। उन्होंने शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया। ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed