{"_id":"6a8357cdf5196ec898090da5","slug":"there-is-hope-that-the-shortage-of-furniture-in-council-schools-will-be-resolved-kannauj-news-c-214-1-knj1007-154421-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: परिषदीय स्कूलों में फर्नीचर की कमी दूर होने की जगी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: परिषदीय स्कूलों में फर्नीचर की कमी दूर होने की जगी आस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। परिषदीय स्कूलों में जल्द फर्नीचर मिल सकता है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा ने सभी बीएसए से फर्नीचर की उपलब्धता पर रिपोर्ट मांगी थी। यह रिपोर्ट जनपद स्तर से शासन को भेज दी गई है। फर्नीचर न होने से छात्रों को परेशानी हो रही थी।
जनपद में कुल 1459 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 21 स्कूल बाल वाटिका में बदल गए हैं। पीएमश्री स्कूलों और कुछ अन्य विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों ने पहले ही फर्नीचर उपलब्ध कराया है। अब शासन ने सभी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की है। रिपोर्ट में स्कूल में फर्नीचर की स्थिति, नामांकित छात्रों की संख्या और अतिरिक्त आवश्यकता का विवरण मांगा गया था। प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के लिए अलग-अलग प्रारूप जारी किए गए थे। कन्नौज में कक्षा एक से दो तक की कक्षाओं के लिए 12,681 फर्नीचर चाहिए। वहीं, कक्षा तीन से पांच तक की कक्षाओं को 15,964 फर्नीचर की जरूरत है। कुल मिलाकर, जनपद के परिषदीय स्कूलों को 28,645 फर्नीचर की आवश्यकता है। यह पहल छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करेगी।