फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ban on the sale and use of 11 pesticides

Kannauj News: 11 कीटनाशक दवाओं की बिक्री व इस्तेमाल पर प्रतिबंध

Tue, 18 Aug 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ban on the sale and use of 11 pesticides
कन्नौज। बासमती धान के उत्पादन और गुणवत्तापूर्ण निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कन्नौज में 11 कीटनाशक दवाओं की बिक्री व इस्तेमाल पर 60 दिनों का प्रतिबंध लगाया गया है। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि यह कदम बासमती चावल के निर्यात में वृद्धि के उद्देश्य से है। उन्होंने कीटनाशी विक्रेताओं को प्रतिबंधित दवाओं का प्रयोग न कराने के निर्देश दिए। बिक्री करते पाए जाने पर कीटनाशी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी। विक्रेताओं को वैकल्पिक कीटनाशकों, आईपीएम पद्धति और जैव कीटनाशकों के प्रयोग व बिक्री को बढ़ावा देने को कहा गया है। साथ ही, लाइट ट्रैप, फेरोमोन ट्रैप जैसे वैकल्पिक उपायों को भी बढ़ावा देने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

इन कीटनाशकों पर लगा प्रतिबंध
ट्राईसाइक्लाजोल, बुप्रोफेजिन, एसीफेट, क्लोरोपाइरीफास, टेबुकोनोजोल, प्रोपिकोनाजोल, थायोमेथाक्सान, प्रोफेनाफास, इमिडाक्लोप्रिड, कार्वेण्डाजिम एवं कार्बाेफ्यूरान कीटनाशकों के सभी प्रकार के फार्मूलेशन की बिक्री वितरण और प्रयोग को प्रतिबंधित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed