{"_id":"6a3812e2070a73045e069800","slug":"up-cm-yogi-says-youth-of-bundelkhand-will-no-longer-have-to-migrate-for-jobs-2026-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुख्यमंत्री योगी बोले- अब बुंदेलखंड के युवाओं को नौकरी के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुख्यमंत्री योगी बोले- अब बुंदेलखंड के युवाओं को नौकरी के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार
CM In Hamirpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 636.82 करोड़ की 75 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राठ के बीएनवी डिग्री कॉलेज ग्राउंड में 75 योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया।पुलिस भर्ती में बुंदेलखंड का नौजवान भी सफल होता है। अब बुंदेलखंड के युवाओं को नौकरी के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। आने वाले समय में बुंदेलखंड में सिंचाई व पीने के पानी की कमी नहीं होगी। जल संरक्षण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।
सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि माफिया के सरपस्तों ने प्रदेश को पहचान का मोहताज बना दिया था। जातिवाद की राजनीति करते हैं और सत्ता में आने पर परिवार का पेट भरते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नौ वर्ष के कार्यकाल में अब यूपी पहचान का मोहताज नहीं रहा है। पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद बुंदेलखंड आने पर कनेक्टिविटी के बारे में सोचा और आज बुंदेलखंड के पास अपना एक्सप्रेस-वे है। अब गोला, बारूद, तोप, मिसाइल यूपी में बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले योजनाएं सैफई व इटावा के लिए बनती थीं, आज हर घर नल की योजना बहन और बेटियों को राहत दे रही है।
यहां जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, विधायक मनीषा अनुरागी व मनोज प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, देवेश कोरी, शकुंतला निषाद, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, संतराम राजपूत, डॉ इंद्रपाल सिंह, डॉ सुरेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह किसान, महेंद्र शुक्ला आदि रहे।

विधायक मनीषा ने सीएम को याद दिलाया वादा
राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने सीएम योगी को विश्वविद्यालय का वादा याद दिलाया। कहा कि 2022 के चुनाव में आपने शिक्षा की अलख जगाने वाले महान संत स्वामी ब्रह्मानंद के महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने का आश्वासन दिया था। विश्वविद्यालय निर्माण के साथ ही स्वामी ब्रह्मानंद के नाम पर भव्य संग्रहालय की मांग भी उठाई। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर इशारा करते हुए विधायक ने राठ में ट्रामा सेंटर बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उरई व झांसी ट्रामा सेंटरों की दूरी के चलते गंभीर मरीजों का बचना मुश्किल होता है। राठ डिपो के रुके कार्य की जानकारी देते हुए जल्द ही हाईटेक बस स्टैंड निर्माण की मांग की। मौदहा बांध से नगर को पेयजल योजना का कार्य पूरा कराने, मुस्करा में 50 हजार से अधिक की आबादी को देखते हुए नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की। विधायक ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना का वादा याद दिलाते हुए कहा कि दीवान शत्रुघ्न सिंह के नाम पर मेडिकल काॅलेज का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि आप की एक घोषणा से क्षेत्र की तकदीर व तस्वीर बदल जाएगी। उम्मीद है कि आप का दौरा खाली हाथ नहीं रहेगा।

सीएम बोले- प्रस्ताव दीजिए हम विश्वविद्यालय बनवा देंगे
विधायक मनीषा अनुरागी ने स्वामी ब्रह्मानंद विश्वविद्यालय की मांग उठाई। इस पर सीएम योगी ब्रह्मानंद महाविद्यालय के पाले में गेंद डाल गए। उन्होंने कहा कि प्रबंध समिति से प्रस्ताव मांगा गया था। प्रस्ताव न मिलने से विश्वविद्यालय का निर्माण नहीं हो पाया है। सीएम ने कहा कि शाहजहांपुर व भदोही का प्रस्ताव मिला था, वहां राजकीय विश्वविद्यालय तैयार करा प्रवेश शुरू करा दिए हैं। आप प्रस्ताव दे दीजिए हम विश्वविद्यालय बनवा देंगे।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज जरूर होना चाहिए। हमीरपुर के युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई का अवसर मिलना चाहिए। सीएम ने कहा कि राठ के लिए हम ने ही बस स्टैंड स्वीकृत किया था। इसका निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा। वहीं ब्रह्मानंद महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ इंद्रपाल सिंह ने बताया था कि 9 जुलाई 2023 को विधायक मनीषा अनुरागी के साथ सीएम को 25 एकड़ भूमि का सहमति पत्र सौंपा था। 28 जुलाई 2023 को 25 एकड़ भूमि का सहमति पत्र विशेष सचिव डॉ अखिलेश कुमार मिश्र को सौंपा था। इसमें प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा पारित प्रस्ताव व भूमि के खसरा, खतौनी व नक्शा संलग्न किया था। पत्र में स्वामी जी के सपनों को पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय निर्माण की मांग की थी।

योजनाओं के लाभार्थियों को दिए गए डेमो चेक
सीएम योगी ने मंच से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक प्रदान किए। चंद्रभान को ई-रिक्शा में दो लाख का डेमो चेक दिया। परिवार नियोजन योजना में सुशीला को दो लाख, जननी सुरक्षा योजना में वर्षा को एक हजार का डेमो चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में पूनम को पांच हजार, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण कमलेश कुमारी को 1 लाख 20 हजार, स्वयं सहायता समूहों को साढ़े छह करोड़, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना में संगीता को पांच लाख, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में भगवती सोनी को डेमो आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में आयुष को लैपटॉप सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक प्रदान किए गए।