{"_id":"69f7b06a47e79387a90a4c3a","slug":"up-defeats-mp-4-0-in-under-20-national-football-championship-kanpur-news-c-362-1-ka11003-146918-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंडर-20 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में यूपी ने एमपी को 4-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंडर-20 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में यूपी ने एमपी को 4-0 से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में चल रही अंडर-20 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने अपने पहले लीग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को 4-0 से पराजित किया। मैच की शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
दूसरे हाफ में गोरखपुर के गौरव चौहान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन गोल दागे जिससे मैच पूरी तरह एकतरफा हो गया। इस तरह उत्तर प्रदेश ने 4-0 से जीत दर्ज कर तीन अंक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गौरव चौहान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
इस जीत पर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मो. शाहिद ने टीम को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए उत्साहवर्धन किया। उत्तर प्रदेश का अगला लीग मैच अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेला जाएगा।
Trending Videos