{"_id":"69f78cc124d4436e0c008a14","slug":"up-donate-my-assets-to-a-temple-after-my-death-merchant-writes-this-before-taking-his-own-life-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरे मरने के बाद संपत्ति मंदिर में दान कर दी जाए... लिख व्यापारी ने दी जान, इस वजह से उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरे मरने के बाद संपत्ति मंदिर में दान कर दी जाए... लिख व्यापारी ने दी जान, इस वजह से उठाया ये कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 03 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: कॉस्मेटिक व्यापारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र की है।
संदीप कुमार पांडेय की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरे मरने के बाद मेरी सारी संपत्ति को मंदिर में दान कर दिया जाए। सुसाइड नोट में लिखकर शुक्रवार को कॉस्मेटिक व्यापारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कछियाना मोहाल निवासी संदीप कुमार पांडेय (57) कॉस्मेटिक व्यापारी थे। परिवार में पत्नी प्रीति, बेटा शिवम और एक शादीशुदा बेटी है।
Trending Videos
हरबंश मोहाल इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि उनके बेटा, बहू और पौत्र गुजरात में रहते हैं जबकि उनकी पत्नी कुछ दिनों पहले शादीशुदा बेटी के पास वृंदावन गई हैं। घरेलू कलह और एकांकी जीवन के कारण वह कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहे थे। शनिवार को भाई राजाराम उन्हें बुलाने गए तो शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को छानबीन में मृतक के कमरे में एक सुसाइड नोट मिला जिसमें सारी संपत्ति मंदिर में दान करने की बात लिखी मिली। परिजन ने बताया कि संदीप को पौत्र से बहुत लगाव था। वह उससे मिलने के लिए छटपटाते रहते थे। इसके साथ ही घरेलू कलह भी थी। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया।
