फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UP: Laborer drinks alcohol and consumes poison in his own field; dies during treatment

UP: मजदूर ने अपने ही खेत में बैठकर पहले पी शराब फिर खाया जहर, उपचार के दौरान मौत, एक माह पहले हुई थी शादी

Thu, 11 Jun 2026 10:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 11 Jun 2026 10:36 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में शादी के एक माह बाद मजदूर ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
UP: Laborer drinks alcohol and consumes poison in his own field; dies during treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जनपद के एक गांव में मजदूर ने अपने ही खेत में बैठकर शराब पी, इसके बाद जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन को जानकारी हुई तो चित्रकूट के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां पर बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन आत्महत्या के पीछे का कारण नहीं बता पाए।
विज्ञापन


चित्रकूट जनपद के पहरा बरुई निवासी 45 वर्षीय कमलेश को मंगलवार की शाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जिसने बुधवार की देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भाई बच्छराज ने बताया कि पिता कमलेश ने बीते पांच मई को भाई रिंकू की शादी की थी, जिससे घर में खुशियों का माहौल था। मंगलवार को की शाम वह खेत गया जहां शराब पीने के साथ ही जहर खा ली। हालत बिगड़ने पर जब जानकारी हुई तो चित्रकूट के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

मृतक दो भाइयों में बड़ा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। भाई बच्छराज ने बताया कि आत्महत्या क्यों किया, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed