फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Panchayat Election Result 2021: BJP District President's mother and uncle lost elections

UP Panchayat Election Result 2021: इस सीट से भाजपा जिलाध्यक्ष की मां और चाचा हार गए चुनाव

Tue, 04 May 2021 02:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 04 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election Result 2021: BJP District President's mother and uncle lost elections
भाजपा (सांकेतिक चित्र) - फोटो : social media
कानपुर देहात के सरवनखेड़ा ब्लाक के सेरुवा गांव के रहने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश की चौहान की मां प्रेम कुमारी ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ीं। वहीं उनके चाचा पड़ोस गांव मुक्तापुर में रहते हैं। वहां के ही निवासी हैं।
विज्ञापन


वह मुक्तापुर गांव से प्रधान पद के प्रत्याशी रहे। दोनों को जनता ने नकार दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष की मां और चाचा के हारने पर इसकी चर्चा जिले में होने लगी। भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान की माताजी प्रेम कुमारी सेरूवा गांव से प्रधान पद की प्रत्याशी रहीं।
विज्ञापन


रविवार रात मतगणना में मंगल सिंह परिहार ने उन्हें 152 मतों से पराजित कर अपनी जीत दर्ज की। वहीं मुक्तापुर गांव से जिलाध्यक्ष के चाचा रिपुदमन सिंह को उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शैलेंद्र सिंह ने सौ वोटों से हरा दिया। जिलाध्यक्ष के सगे संबंधियों के चुनाव मैदान में होने से क्षेत्र के हर व्यक्ति की नजर इनके परिणाम पर रही। इनके हारने के बाद क्षेत्र में चर्चाएं होने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता सत्येंद्र ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को हराया
शिवली में अधिवक्ता सत्येंद्र पाल जिला पंचायत सीट औगी से जीत दर्ज की है। वह मांडा गांव के रहने वाले हैं और पहले ही प्रयास में उन्होंने जीत दर्ज की है। सत्येंद्र ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष योगराज को पराजित किया। सत्येंद्र को 7474 व योगराज 4394 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed