{"_id":"6a295a58a039a1b7430accc7","slug":"up-searching-for-a-bank-rm-s-number-on-google-proves-costly-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गूगल से बैंक के आरएम का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, ठगों ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए साढ़े पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गूगल से बैंक के आरएम का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, ठगों ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए साढ़े पांच लाख रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने किसान का मोबाइल हैक कर लिया और उसके बैंक खातों से 5 लाख 51 हजार 550 रुपये निकाल लिए। किसान ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कुरारा थाने के भौली डांडा गांव निवासी बंशीधर सेंगर ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बंधीधर ने बताया कि 30 अप्रैल को उन्होंने मुनीम पंकज तिवारी को बैंक खाते में चेक लगाने के लिए यूनियन बैंक शाखा भेजा था। कर्मचारियों व शाखा प्रबंधक ने चेक लगाने से मना कर दिया। इसकी शिकायत करने के लिए उन्होंने गूगल से आरएम का नंबर सर्च किया। गूगल पर जो नंबर मिला उसपर शिकायत दर्ज करा दी। इसके कुछ देर बाद दूसरे नंबर से वाट्सएप कॉल आई। वाट्सएप कॉल पर उनसे सूचनाएं मांगीं गईं जो उन्होंने बैंक का अधिकारी समझकर बता दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बंधीधर के अनुसार सूचना देने के बाद उनका फोन हैक हो गया और खाते से 76,500 रुपये कटने का मैसेज आया। इस पर उन्होंने तत्काल बैंक खातों को बंद करा दिया। बताया कि एचडीएफसी बैंक का खाता था जिसमें गल्ला बिक्री का 433732.50 रुपया आया था। साइबर ठगों ने वह रुपया भी ट्रांसफर कर लिया। इस खाते का यूपीआई और डेबिट कार्ड भी नहीं था। उनके पास रुपये कटने का कोई मैसेज आया। कोतवाल रामआसरे सरोज ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।