सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   6413 applications found fake in Rabi and Kharif seasons

Hamirpur News: रबी व खरीफ सीजन में 6413 आवेदन मिले फर्जी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
6413 applications found fake in Rabi and Kharif seasons
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा में फर्जीवाड़ा करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। जनपद में रबी व खरीफ सीजन में 6,413 आवेदन फर्जी पाए गए। इन्हें निरस्त करक दिया गया है।

राठ क्षेत्र में फसल बीमा में फर्जीवाड़े पर तीन सितंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मौदहा बांध, बंजर जमीन, नाला, रास्ता, वन विभाग की भूमि, बीहड़, सरकारी भूमि के गाटों पर फसल दिखाकर किसान फसल बीमा में बड़ा घोटाला किया गया था। राठ के रौरो व सरीला के देवखरी, ममना, इस्लामपुर व धौहलबुजुर्ग में फसल बीमा में फर्जीवाड़े की शिकायत तत्कालीन जिलाधिकारी घनश्याम मीणा से की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार, एसडीएम न्यायिक विकास यादव ने मामले की जांच की थी। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकबंदी लेखपाल अनुराग सिंह व अक्षय कुमार शर्मा ने राठ कोतवाली में एक जनसेवा केंद्र संचालक, मुस्करा खुर्द के देवनारायण, वीरसिंह, राजेंद्र सिंह, भवानीदीन, बरुआ के कौशल, जराखर के अवधेश, नौरंगा के दीपक सिंह, बरहरा के बीरेंद्र, मनकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। धांधली सामने आने के बाद प्रशासन सतर्कता से जांच कर रहा है। 2025 में फसल बीमा के लिए मिले आवेदनों का कृषि व राजस्व विभाग ने नए सिरे से सत्यापन किया। रबी 2025-26 में 2934 व खरीफ 2025-26 में 3479 आवेदन फर्जी पाए गए जिन्हें रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos




बांध में फसल दिखा कर दिया था बीमा

फसल बीमा घोटाले में एसडीएम न्यायिक अभिषेक कुमार की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। जांच में पाया गया था कि राठ के रौरो क्षेत्र में मौदहा बांध के कई गाटा फसली दिखाकर बीमा कर दिया गया था। इसका कुल क्षेत्रफल 102 हेक्टेयर है। इसके अलावा नाला, बंजर, बीहड़, आबादी आदि खातों में दर्ज गाटे भी बीमा कंपनियों की सूची में दर्ज हैं जिनका कुल रकबा 21 हेक्टेयर है। कुल 526 हेक्टेयर रकवे पर बीमित किसान और खतौनी में दर्ज खातेदार अलग-अलग मिले थे। रौरो गांव में कृषि भूमि 687 हेक्टेयर है और बीमा कंपनी ने 822.60 हेक्टेयर क्षेत्रफल का बीमा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed