सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A seven-member team has been formed to crack down on encroachment.

Hamirpur News: अतिक्रमण पर नकेल के लिए सात सदस्यीय टीम गठित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A seven-member team has been formed to crack down on encroachment.
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए सात सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह टीम नगर में घूम-घूम कर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगी। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में नगर में फैली अतिक्रमण की समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
Trending Videos


नगर के बीच से निकले बिलरायां पनवाड़ी राज्यमार्ग 21 सहित प्रमुख मार्केट कोट बाजार अतिक्रमण की चपेट में है। राहगीरों को दिन में कई-कई बार जाम के झाम से जूझना पड़ता है। अमर उजाला ने नाै जून के अंक में नगर की इस प्रमुख समस्या को फुटपाथ पर बाजार, सिकुड़ीं सड़कों पर घुट रही सांस शीर्षक से प्रकाशित किया था। एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने बताया कि डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नगर पालिका, पुलिस व राजस्व विभाग की सम्मिलित टीम के गठन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सात सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। इसमें नायब तहसीलदार सुभाष कुमार वर्मा, एसआई राजबहादुर पटेल, कांस्टेबल शिवम दुबे व सनी मलिक, नगर पालिका ईओ राजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व ग्राहक प्रभारी हसन अहमद शामिल हैं। बताया कि टीम दिन में तीन से चार बार मुख्य मार्ग, बाजार व अन्य स्थानों पर घूम-घूम कर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेगी। अतिक्रमणकर्ताओं व वाहनों से अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed