{"_id":"6a285aae2949ea6c2e0c2214","slug":"a-brick-kiln-worker-died-after-falling-from-a-brick-kiln-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141168-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर की गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर की गिरने से मौत
विज्ञापन
फोटो 09 एचएएमपी 26- मृतक रामनरेश की फाइल फोटो। परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुस्करा। ईंट-भट्टे पर काम कर रहे मजदूर की गिरने से मौत हो गई। साथी मजदूरों ने इसकी सूचना मुनीम और मालिक को दी।
कस्बा के बंडवा रोड पर ईंट-भट्ठा संचालित है। यहां दूर जनपदों से मजदूर ठेके पर आकर काम करते हैं।
गांव भल्ला बरौला रायबरेली निवासी विजयी पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि भाई रामनरेश (45) गांव के साथियों संग कस्बा के जय भोलेनाथ ब्रिक फील्ड भट्ठे पर मजदूरी करने छह महीने पहले आया था। बीती रात वह भट्ठे से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि भाई भूमिहीन है और ईंट-भट्ठे पर काम करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।
साथी गांव भल्ला बरौला निवासी इंद्रमोल ने बताया कि सोमवार रात्रि एक बजे वह रामनरेश सहित लोगों के साथ नाइट शिफ्ट में
काम कर रहा था। रामनरेश भट्ठा के ऊपर खड़ा था तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह आठ फीट ऊंचाई से नीचे ईंटों पर आ गिरा। उसके सिर में चोट आ गई। इसकी सूचना साथी मजदूरों ने दौड़कर मुनीम हजारी को दी। हजारी ने मालिक को सूचित करते हुए रामनरेश को उठाकर बाहर लिटाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंचे पुलिस उपनिरीक्षक सुदेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos