सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   10 couples took vows to stay together

Hamirpur News: 10 जोड़ों ने खाईं साथ निभाने की कसमें

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
10 couples took vows to stay together
फोटो 09 एचएएमपी 11- राठ में प्रजापति सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपती को आशीर्वाद देते समाज के
विज्ञापन
राठ। नगर के भगवती पैलेस में सोमवार रात श्री महाराजा दक्ष प्रजापति समाज सेवा समिति का 13वां सामूहिक विवाह महायज्ञ आयोजित हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 10 जोड़ों के विवाह संस्कार संपन्न कराए गए।

समारोह में पहाड़ी गढ़ी की किरन का मऊरानीपुर के महेश कुमार से विवाह संपन्न हुआ। वहीं परापांतर की नेहा का टोला रावत के केश कुमार, बौरा सतारी की वंदना का चंदला निवासी मतादीन, बरखेड़ा की करिश्मा का शिवपुरी निवासी बृजेश, महोबा की जयदेवी का मऊरानीपुर के मनमोहन, कुसमिलिया की नेहा देवी का राठ के संजय सिंह, अतरौलिया की राधा का गिरवर के प्रेम सिंह, फतेहपुर की रोशनी का उरई के पंकज कुमार, बांदा की पूजा का मौदहा के सतेंद्र कुमार तथा चंडौत की प्रवेश कुमारी का छिंदवाड़ा के जितेंद्र प्रजापति से विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर-वधुओं ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। विवाह महायज्ञ में बड़ी संख्या में समाज के लोगों व परिजनों ने भाग लेकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। यहां पर समिति के अध्यक्ष गड्डू प्रजापति, उपाध्यक्ष शिवदीन प्रजापति, महामंत्री रामऔतार प्रजापति, मुरलीधर, पहलवान सिंह, दयाराम प्रजापति, धनीराम, बंटूलाल, हरगोविंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed