सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   7,28,518 voters in Panchayat voter list after special revision

Hamirpur News: विशेष पुनरीक्षण के बाद पंचायत वोटर लिस्ट में 7,28,518 मतदाता

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
7,28,518 voters in Panchayat voter list after special revision
विज्ञापन
हमीरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भले ही टल गए हों लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने विशेष पुनरीक्षण, डुप्लीकेट मतदाता सत्यापन के बाद मतदाता सूची को फाइनल कर ही दिया है। अब जिले की नई मतदाता सूची में 7,28,518 मतदाता है। इसमें 3,26,356 महिला व 4,01,762 पुरुष शामिल है। बुधवार को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचन कार्यालय, तहसील, ब्लॉक व बीएलओ के पास सूची में नाम देखने को मिलेगा। वर्ष 2021 की सूची के सापेक्ष 2026 की सूची में 34,495 मतदाता नए बने हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 की मतदाता सूची में 694023 नाम दर्ज थे। इसके बाद वर्ष 2025 में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का दो बार सर्वे हुआ। इस दौरान डुप्लीकेट मतदाताओं को डिलीट किया गया। मृतकों के नाम काटे गए, नामों का संशोधन हुआ और नए नाम भी जोड़े गए। इसके बाद नई मतदाता सूची पर राज्य निर्वाचन आयोग की अंतिम मुहर लगी। बुधवार को जो सूची जारी की जाएगी उसमें कुरारा ब्लॉक की 38 ग्राम पंचायतों में 33,402 महिला व 41,682 पुरुष मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सुमेरपुर की 57 ग्राम पंचायतों में 60,610 महिला व 75,105 पुरुषों के नाम शामिल है। मौदहा की 63 ग्राम पंचायतों में 60,218 महिला और 75,563 पुरुष मतदाता हैं। मुस्करा की 37 ग्राम पंचायतों में 49,852 महिला और 61,631 पुरुष, राठ की 41 ग्राम पंचायतों में 38094 महिलाएं व 45288 पुरुष मतदाता हैं।गोहांड की 49 ग्राम पंचायतों में 43,048 महिला व 51,949 महिला वोटर है। सरीला की 45 ग्राम पंचायतों में 41,132 महिला व 50,544 पुरुष मतदाता है। जनपद के सभी सात ब्लॉकों में 330 ग्राम पंचायतें है। इनमें 524 मतदान केंद्र और 1214 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन




संभावित डुप्लीकेट सर्वे में 6,256 नाम डिलीट
पंचायत मतदाता निर्वाचक नामावली की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया था। उस वक्त जिले की मतदाता सूची में 7,34,774 मतदाता थे। इसके बाद संभावित डुप्लीकेट की सूची का सत्यापन चुनाव आयोग के निर्देश पर हुआ। इसमें कुरारा ब्लॉक में 788, सुमेरपुर में 1,684, मौदहा ब्लॉक में 764, मुस्करा ब्लॉक में 2,005, राठ ब्लॉक में 324, गोहांड में 382 और सरीला ब्लॉक क्षेत्र में 129 डुप्लीकेट वोटर निकले। इन्हें मतदाता सूची से हटा दिया गया।



10 जून को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी सूची की प्रतियां बीएलओ के अलावा जिला कार्यालय, तहसील, ब्लॉक स्तर पर मतदाता सूची देखने को मिलेगी। पूर्व के चुनाव से मतदाता सूची में नाम ज्यादा हैं। -एसके शुक्ला, सहायक निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed