सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Teacher commits suicide by hanging, accuses relative of harassment

UP: शिक्षिका ने फंदा लगाकर दी जान, रिश्तेदार पर प्रताड़ना का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार

जेवर बेचकर रुपये देने के बाद भी एक लाख रुपये के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी। 

UP: Teacher commits suicide by hanging, accuses relative of harassment
वंदना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बरईझाल मकरंदपुर कहिंजरी में मंगलवार दोपहर को एक शिक्षिका ने बरामदे में लगे पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर आए पति ने शादी करवाने वाले रिश्तेदार पर एक लाख रुपये का दबाव बनाने के चलते पत्नी के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
Trending Videos


बरईझाल मकरंदपुर कहिंजरी निवासी संदीप ने बताया उसकी शादी 28 नवंबर 2024 को बिलहा निवासी वंदना (24) के साथ हुई थी। पत्नी एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका थी। शादी के बाद से ही रिश्ता करवाने वाले रिश्तेदार पत्नी पर शादी में खर्च किए तीन लाख रुपये वापस करने के लिए दबाव बना रहे थे। इसपर पत्नी ने उसे जानकारी दिए बिना ही अपने सभी जेवर बेचकर रिश्तेदार को रुपये दे दिए थे। इसके बाद भी रिश्तेदार एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। इससे पत्नी परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह वह भाड़ा लेकर औरैया के बेला गया था। घर पर पत्नी व उसका भाई गौरव मौजूद था। दोपहर 3:30 बजे के करीब गौरव जब पत्नी को बुलाने के लिए दूसरी मंजिल पर गया तो उसे पत्नी का शव बरामदे में लगे पंखे में दुपट्टे के फंदे पर मिला। इसपर गौरव ने उसे फोन कर घटना की जानकारी दी तो वह अपनी सास को लेकर मौके पर पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रसूलाबाद थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि परिजन की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मामले में तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed