{"_id":"62e02af6d6a52776e33f5596","slug":"up-weather-update-25-mm-of-rain-in-two-hours-heavy-rain-likely-from-july-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: दो घंटे में 25 मिमी बारिश, 28 जुलाई से तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: दो घंटे में 25 मिमी बारिश, 28 जुलाई से तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:49 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में जल्द ही झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने 28 जुलाई से बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई है। वहीं, मंगलवार को हुई ढाई घंटे की बारिश में शहर पानी-पानी हो गया।
विज्ञापन
1 of 5
ढाई घंटे की बारिश में फिर पानी-पानी हुआ शहर
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
कानपुर में दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद मंगलवार को तेज बारिश से राहत मिली। तापमान के साथ ही उमस में भी कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार दो घंटे में करीब 25 मिमी बरसात हुई। 28 जुलाई से बारिश और तेज होने की संभावना है। मंगलवार को दिन में धूप के बीच बादल सुबह से लेकर शाम तक बने रहे।
बता दें कि दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बारिश के बाद इसमें पांच डिग्री की कमी दर्ज की गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि 30 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
Trending Videos
2 of 5
ढाई घंटे की बारिश में फिर पानी-पानी हुआ शहर
- फोटो : अमर उजाला
ढाई घंटे की बारिश में फिर पानी-पानी हुआ शहर
शहर को जलभराव से बचाने के लिए किए गए इंतजाम मंगलवार को फिर ढाई घंटे की बारिश में बह गए। हाल यह हुआ कि थोड़ी सी बारिश के चलते शहर से लेकर दक्षिण तक पानी-पानी हो गया। पानी की वजह से कई के वाहन बंद हो गए तो गई गड्ढों की वजह से लड़खड़ाकर गिर पड़े। शहर की वीआईपी पीपीएन मार्केट, दबोली मार्केट की कई दुकानों समेत कई बाजारों की दुकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ढाई घंटे की बारिश में फिर पानी-पानी हुआ शहर
- फोटो : अमर उजाला
जूही पुल पर लोगों से भरी एक कार पानी में फंस गई। आसपास मौजूद लोगों ने कार सवारों को बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया। लोगों का आरोप था कि नाले और नालियों की ठीक से सफाई न कराने और सिल्ट किनारों पर ही छोड़ देने का खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ा रहा है। वहीं, कई जगह नालों से निकालकर सड़क किनारे डाली गई सिल्ट ने बारिश के पानी में चलना और दुश्वार कर दिया।
4 of 5
ढाई घंटे की बारिश में फिर पानी-पानी हुआ शहर
- फोटो : अमर उजाला
यहां भरा पानी
गली पिट और नालियां चोक होने से अशोक नगर, किदवई नगर, फजलगंज, गुजैनी बायपास, बर्रा 2, बर्रा 4 व बर्रा 6, पांडु नगर, मोतीझील में कारगिल पार्क के सामने, केडीए कार्यालय से मेट्रो स्टेशन रोड, ब्रह्म नगर, कौशलपुरी, कुलीबाजार, इंदिरा नगर से दयानंद विहार की तरफ जाने वाली सड़क, कल्याणपुर स्टेशन रोड, गूबा गार्डन, परेड साइकिल मार्केट, पनकी कल्याणपुर रोड, रतनपुर गांव, किदवईनगर, गोविंदनगर, दीप सिनेमा रोड आदि।
विज्ञापन
5 of 5
ढाई घंटे की बारिश में फिर पानी-पानी हुआ शहर
- फोटो : अमर उजाला
जलभराव हो, तो डायल करें 05122526004
बारिश के मद्देनजर नगर आयुक्त ने नगर निगम कंट्रोल रूम की सक्रियता बढ़ाई है। उन्होंने बताया कि जलभराव, गंदगी, मवेशी की मृत्यु, मार्ग प्रकाश न होने पर नगर निगम कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05122526004 या 05122526005 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सभी संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द शिकायतें निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।