सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vegetables helped boost the budget, bringing greenery to the kitchen

Kanpur News: सब्जियों ने बिगड़े बजट को दिया सहारा, रसोई में हरियाली

संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 04 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vegetables helped boost the budget, bringing greenery to the kitchen
विज्ञापन
कानपुर देहात। सहालग में आमतौर पर हरी सब्जियों के दामों में इजाफा होता है, लेकिन इस बार सहालग के साथ ही घर की रसोई के बिगड़े बजट को भी सब्जियों ने संभाला है। लौकी, कद्दू, करेला, भिंडी समेत अन्य हरी सब्जियों के दाम 40 से 50 फीसदी तक गिरे हैं। इससे गृहणियों और शादी वाले घर के लोगों को फौरी राहत मिली है।
Trending Videos

स्थानीय किसान भी बड़ी मात्रा में सब्जियां लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। इससे हरी सब्जियों की आवक अधिक हो गई है। खपत कम होने से दाम में गिरावट आई है। बीते 10 से 15 दिनों में सब्जियों की कीमतें लगातार कम हुई हैं। नगर के स्टेट बैंक सड़क पर फुटकर व थोक व्यापारी मोहम्मद मिराज ने बताया कि जिले के किसानों के खेतों में हरी सब्जियां तैयार हो गई हैं। मंडी में सब्जियों की आवक अधिक होने है और मांग कम। ऐसे में इनके दाम में गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि गर्मी के मौसम में सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव होता रहता है। फिलहाल लोगों को हरी सब्जियों ने काफी राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
हरी सब्जियों के दाम पर एक नजर
हरी सब्जियां - 10 दिन पहले - आज के दाम
कद्दू - 40 रुपये - 20 रुपये
लौकी - 30 रुपये - 20 रुपये
भिंडी - 60 रुपये - 20 रुपये
करेला- 60 रुपये- 40 रुपये
परवल- 200 रुपये- 80 रुपये
हरी धनियां- 140 रुपये- 100 रुपये
टमाटर- 30 रुपये - 15 रुपये
हरी मिर्च- 120 रुपये- 80 रुपये
प्याज- 50 रुपये- 20 रुपये

(नोट- सब्जियों के दाम रुपये प्रति किलो में है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed