सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wedding festivities dampened by uncle's death; rituals performed with simplicity.

जिंदगी भर का गम दे गया हादसा: दुर्घटना में दूल्हे के फूफा की मौत, शादी की खुशियां काफूर, सादगी से हुईं रस्में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 23 Jun 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में सड़क हादसे में दूल्हे के फूफा की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की रस्में सादगी से हुईं।

Wedding festivities dampened by uncle's death; rituals performed with simplicity.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सड़क हादसे में दूल्हे के फूफा की मौत के बाद शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद विवाह की रस्में बेहद सादगी के साथ संपन्न कराकर दुल्हन को विदा किया गया। सोमवार रात करीब 10 बजे फतेहपुर जनपद के दतौली गांव से बरात सिसोलर थानाक्षेत्र के भैंसमारी गांव निवासी ओमप्रकाश वर्मा के यहां जा रही थी।



बरातियों से भरी बोलेरो बांदा मार्ग पर टेढ़ा पारा के मध्य बरगदिया मोड़ के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हे के फूफा पप्पू वर्मा (55) निवासी बिंदकी, फतेहपुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए थे। हादसे की खबर मिलते ही विवाह समारोह का माहौल गमगीन हो गया। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से आवश्यक वैवाहिक रस्में सादगीपूर्वक पूरी कर दुल्हन की विदाई कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल अरविंद और सावन वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। अरविंद को सदर अस्पताल से कानपुर और वहां से लखनऊ रेफर किया गया है जबकि सावन वर्मा का उपचार मेडिकल कॉलेज बांदा में चल रहा है। अन्य घायलों को सदर अस्पताल से ले जाकर फतेहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed