धर्मपत्नी की मौत के बाद अकेले जिंदगी जी रहे युवक का मामा की लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया। फिर से नई जिंदगी शुरू करने के इरादे से उसने शादी का प्रस्ताव रखा। प्रेमिका तैयार हो गई लेकिन उसने शादी से पहले शर्त रख दी। प्रेमिका की शर्त से क्षुब्ध होकर प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
औरैया के मोहल्ला बघाकटरा निवासी ब्रजनंदन उर्फ बिरजू (40) मंगलवार दोपहर घर के एक कमरे में कुंडी बंद कर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। जब उसने इस खुदकुशी की उस समय घर पर कोई नहीं था। मां सूरजमुखी दूसरे के घरों में बर्तन मांजने गई थी जबकि छोटी बहन अंजनी स्कूल पढ़ने गई थी। मां को लौटने पर घर का दरवाजा भीतर से बंद मिला। इस पर वह पड़ोसी के मकान की छत से होकर अपने घर पहुंची। जहां कमरे में पुत्र के शव को फांसी पर झूलते देख जोर-जोर से चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे ओर दरवाजे को तोड़कर बिरजू को फांसी से नीचे उतारा।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- 12 साल पहले हुई थी बिरजू की शादी...