{"_id":"69ab3a573afec609050a4eb1","slug":"woman-commits-suicide-post-mortem-delayed-for-20-hours-due-to-doctors-delay-kanpur-news-c-362-1-ka11011-142887-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: युवती ने की खुदकुशी, डॉक्टर की लेटलतीफी से 20 घंटे लटका पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: युवती ने की खुदकुशी, डॉक्टर की लेटलतीफी से 20 घंटे लटका पोस्टमार्टम
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र के अलावलखेड़ा मजरा डोमनपुर निवासी विजय सिंह की बेटी सत्या सिंह (20) ने गुरुवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। समय से पंचनामा के कागजात पहुंचने के बाद भी महिला डॉक्टर की लेटलतीफी के कारण परिजनों ने हंगामा शुरू कर किया। इस दौरान करीब 20 घंटे बाद पोस्टमार्टम प्रभारी ने प्रक्रिया शुरू कराई।
किसान पिता ने पुलिस को बताया कि वह और पत्नी विनीता खेत में पानी लगाने गए हुए थे। बेटा आदित्य, बड़ी बेटी खुुशबू के घर गया था। इस दौरान बेटी सत्या घर पर अकेली थी। वे लोग शाम को घर लौटे तो बेटी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। छोटी बेटी की मौत से मां बदहवास हो गई। पिता के अनुसार बेटी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। उसने कभी उन लोगों से किसी भी परेशानी के बारे में जिक्र नहीं किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप था कि गुरुवार शाम सात बजे पुलिस पंचनामा के कागजात लेकर पहुंची। इसके बाद भी पोस्टमार्टम शुक्रवार के लिए टाल दिया गया।
परिजन शुक्रवार को सुबह से पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों ने दोपहर तीन बजे तक महिला डॉक्टर के न पहुंचने का आरोप लगाकर फार्मासिस्ट कक्ष में हंगामा किया। करीब 3:30 बजे पोस्टमार्टम प्रभारी डॉ. नवनीत चौधरी ने कार्रवाई शुरू कराई। परिजनों का आरोप है कि महिला डॉक्टर के लेटलतीफी के कारण उन लोगों को न चाहते हुए भी शाम को शव का अंंतिम संस्कार करना पड़ेगा।
Trending Videos