फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंदन फैशन वीक में होगा यशी, वर्षा और हर्षिता का जलवा

Fri, 07 Sep 2018 01:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Sep 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Yashi, varsha and Harshita will perform in London Fashion Week
फैशन डिजाइनर यशी श्रीवास्तव, वर्षा कटियार, इंटीरियर डिजाइनर हर्षिता भवनानी 14 सितंबर से 14 अक्तूबर तक वहां रहेंगी
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (आईएनआईएफडी), कानपुर की 3 छात्राएं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले लंदन फैशन वीक का हिस्सा बनेंगी। दो फैशन डिजाइनर और एक इंटीरियर डिजाइनर फैशन वीक में इम्पलीमेेंटेशन टीम का हिस्सा बनेंगी। इस टीम में शामिल होने वाले सदस्य अपने डिजाइन को प्रदर्शित न करके डिजाइनर को सपोर्ट करते हैं। साथ ही डिजाइनर से टिप्स और लंदन फैशन वीक से सर्टिफिकेट भी मिलता है। 


फैशन डिजाइनर यशी श्रीवास्तव, वर्षा कटियार, इंटीरियर डिजाइनर हर्षिता भवनानी 14 सितंबर से 14 अक्तूबर तक वहां रहेंगी। एक हफ्ते के लंदन फैशन वीक और तीन दिन के इंटीरियर डिजाइन की वर्कशाप के बाद आईएनआईएफडी लंदन इन छात्राओं को वर्कशाप देगा। पूरे देश से करीब 25 स्टूडेंट्स और चंडीगढ़ से दो फैक्लटी मेंबर इसमें शामिल होने जा रही हैं।    
Yashi, varsha and Harshita will perform in London Fashion Week
वर्षा
इवेंट के लिए हूं बहुत एक्साइटेड
संस्थान से मास्टर इन फैशन डिजाइनिंग कर रहीं वर्षा कटियार लंदन फैशन वीक के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। वर्षा कहती हैं कि लंदन फैशन वीक में जाना सपने को पूरा जैसा होना है। वहां के बड़े-बड़े डिजाइनर से मिलकर न केवल नई जानकारियां मिलेंगी बल्कि उनसे मिलने वाला सर्टिफिकेट करियर में भी काम आएगा। अभी तक किसी भी इवेंट में हिस्सा नहीं लिया है। यह पहला मौका है जब इतने बड़े प्लेटफार्म पर जाकर काम करने का मौका मिलेगा। गोविंद नगर की रहने वाली वर्षा के पिता रवि शंकर कटियार बिजनेसमैन हैं। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप 21 सेंचुरी से 12वीं की पढ़ाई की है। 
 
Yashi, varsha and Harshita will perform in London Fashion Week
यशी
सपना हो गया पूरा
लंदन फैशन वीक में जाना मतलब एक सपना पूरा हो गया। यह कहना है संस्थान से मास्टर इन फैशन डिजाइनिंग करने वाली यशी श्रीवास्तव का। यशी कहती है कि पढ़ाई के साथ साथ इतने बड़े प्लेटफार्म पर काम करने का मौका मिलने से बेहद उत्साहित हूं। हालांकि मैंने पार्टिसिपेट करने के लिए कुछ डिजाइन भेजे थे, जो सिलेक्ट नहीं हुए, इससे थोड़ी निराशा जरूर हुई लेकिन इम्पलीमेंटेशन टीम का हिस्सा बनना भी कुछ कम नहीं हैं। महाराणा प्रताप एजूकेशन सेंटर से 12वीं करने वाली यशी ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम पूरी की है। पिता आशीष कुमार श्रीवास्तव मेडिकल कॉलेज में लीगल सेक्शन में हैं। मां अंजली श्रीवास्तव गृहणी हैं। यशी को हाल ही में हुए लैक्मे फैशन वीक में भी जाने का मौका मिला।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yashi, varsha and Harshita will perform in London Fashion Week
हर्षिता
बढ़ेगा करियर ग्राफ  
संस्थान से तीन साल का इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने वाली हर्षिता भवनानी का मानना है कि लंदन की एक माह की यात्रा उनके करियर ग्राफ को नई बुलंदियों तक ले जाएगी। हर्षिता कहती है कि लंदन फैशन वीक खत्म होने के बाद इंटीरियर डिजाइनिंग पर तीन दिन की वर्कशाप डेकरॉक्स नाम से होगी। जहां डिजाइनिंग, डेकोरेशन, कलर सिलेक्शन सहित अन्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। हर्षिता ने चिंटल्स स्कूल से 12वीं की पढ़ाई 2016 में पूरी की थी। रतनलाल नगर की रहने वाली हर्षिता के पिता दिनेश कुमार बिजनेसमैन और मां मोनिका गृहणी है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed