{"_id":"58ea54684f1c1bf8335b8074","slug":"yogi-goverment-is-now-kind-on-power-consumer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार अब इन पर मेहरबान, जानिए कौनसा खास तोहफा देंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार अब इन पर मेहरबान, जानिए कौनसा खास तोहफा देंगे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:30 AM IST
सार
-हरी झंडी मिली तो माफ होगा करीब चार करोड़ सरचार्ज
-लगभग 40 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
-बिजली विभाग बकायेदारों की सूची बनाने में जुटा
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ होने के बाद अब योगी सरकार एक और तबके पर मेहरबानी की तैयारी कर रही है। इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, मामले में नियामकों की ठोंक-पीट कर लेने के बाद ही मंजूरी दी जाएगी।
डेमो
योगी सरकार बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की तैयारी में लगी है। इसका सीधी फायदा किसानों को पहुंचने वाला है। राज्य विद्युत नियामक आयोग की मंजूरी मिली तो एमनेस्टी स्कीम (माफी योजना) के तहत सबसे पहले बुंदेलखंड के दिन बदलेंगे।
डेमो
यहां पहले की सरकारों ने बहुत अनदेखी की। बिजली-पानी के नाम पर बुंदेलखंड खून के आंसू रोया। अब यहां के लोगों की उम्मीद जगी है। प्रदेश में योगी सरकार भी इसी क्षेत्र पर सबसे ज्यादा मेहरबान नजर आ रही है। अकेले बांदा जिले के 40 हजार उपभोक्ताओं का लगभग चार करोड़ रुपये सरचार्ज माफ करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
नोटबंदी के दौरान बिजली ने काफी बकाया वसूला। शहर हो या ग्रामीण अधिकांश उपभोक्ताओं ने पुराने नोट जमा कर बिल अदा कर दिए। 8 नवंबर से 15 दिसंबर की अवधि में लगभग तीन करोड़ रुपये बकाया जमा हुआ। इसके बावजूद शहर में 4 करोड़ 37 लाख और ग्रामीण क्षेत्रों में 6 करोड़ 13 लाख रुपये बकाया है। सरचार्ज माफी का तोहफा मिला तो घरेलू उपभोक्ताओं समेत बकायेदार बड़े कामर्शियल व औद्योगिक नए व पुराने कनेक्शनधारकों को राहत मिलेगी। बिजली विभाग के अधिकारी योजना को हरी झंडी मिलना तय मानकर बकायेदारों की सूची तैयार करने में जुट गए।
विज्ञापन
डेमो
विद्युत वितरण खंड अधिशासी अभियंता समरनाथ सिंह ने बताया कि शहर में 40 हजार 300 कनेक्शनधारक हैं। लगभग साढ़े 22 हजार उपभोक्ताओं पर 4 करोड़ 37 लाख रुपये बकाया है। ग्रामीण में 55 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें 17 हजार 600 बकायेदारों पर 6 करोड़ 13 लाख रुपये बिल बकाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश निजी नलकूप कनेक्शनधारकों ने बिल अदा नहीं किया। सरचार्ज माफी योजना लागू हुई तो 40 हजार उपभोक्ताओं का करीब चार करोड़ रुपये का फायदा होगा।