{"_id":"6a296d780e933b1d3b0a3b9a","slug":"young-man-consumes-poison-after-dispute-with-girlfriend-dies-during-treatment-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरुखी बर्दाश्त न कर सका: प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने जहर खाया, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरुखी बर्दाश्त न कर सका: प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने जहर खाया, उपचार के दौरान मौत
Thu, 11 Jun 2026 05:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:45 PM IST
सार
Banda News: प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर जान दे दी। घटना नरैनी के नहरी गांव की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
नहरी गांव निवासी 23 वर्षीय शिवम ने मंगलवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। परिजन ने जब कारण पूछा तो जहर खाने की बात सामने आई। इसके बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई शिवपूजन ने बताया कि शिवम का एक युवती से प्रेम संबंध थे।

दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में था। उन्होंने यह भी बताया कि शिवम कुछ मामलों में जेल जा चुका था और जमानत पर बाहर आने के बाद नियमित रूप से अदालत में तारीख पर जाता था।
ऐसे में उसकी आत्महत्या के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं। 3कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।