सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young woman murder case solved in Fatehpur Police arrested accused mother and her brother

फरजाना हत्याकांड: 'बात इज्जत की थी, बेटी को कई बार समझाया, नहीं मानी तो मारना पड़ा', मां और भाई का कबूलनामा

अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 10 Mar 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

फतेहपुर में फरजाना हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती की हत्या उसकी मां और भाई ने की थी। पूछताछ में युवती की मां और भाई ने कबूल किया है कि उसका जहर देकर काम तमाम किया। प्रेम प्रसंग से बदनामी हो रही थी। इसलिए जहर खिलाकर मार दिया।

young woman murder case solved in Fatehpur Police arrested accused mother and her brother
fatehpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

बात इज्जत की थी। बेटी को कई बार समझाया डर भी दिखाया। भरोसा दिलाया जो कहेगी वही करेंगे। बस वह युवक से नाता तोड़ ले। हर सुख-दुख में अपने ही काम आएंगे। कुछ दिन का समय भी दिया फिर भी बिटिया नहीं मानी। 
Trending Videos


प्रेम-प्रसंग की बात मोहल्ले और रिश्तेदारों में फैलने से बदनामी बढ़ने लगी। इसलिए मैंने और बेटे ने उसे जबरन जहर दे दिया और शव को खेत में फेंक दिया। ये बातें हत्यारोपी मां और बेटे ने पूछताछ के दौरान कबूली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र में खेत पर मिले युवती के शव के मामले का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पैगंबरपुर बकरी गांव निवासी इमाम खान की पुत्री फरजाना का शव दो मार्च को गांव के बोधन कुम्हार के चने के खेत में मिला था। 

पुलिस को कॉल डिटेल से मिले अहम सुराग
शव के पास पुलिस को सल्फास की पुड़िया मिली थी। युवती के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए थे। गांव के चौकीदार आशाराम की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को कॉल डिटेल से अहम सुराग मिले। 

 

इसके आधार पर पुलिस ने फरजाना की मां अफसाना (48) और भाई अफसार (26) को टिकरी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने जहर देकर हत्या की बात स्वीकार कर ली।

 

'परिवार में बदनामी हो रही थी'
पुलिस पूछताछ में मां और बेटे ने बताया कि फरजाना का किसी युवक से प्रेम प्रसंग था। इससे परिवार में बदनामी हो रही थी। इस पर उन्होंने एक फरवरी की रात उसे जबरन जहर खिलाया। इसके बाद शव को चने के खेत में फेंक दिया और घर लौट आए। 

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद अफसाना फतेहपुर चली गई थी। अफसार घर पर ही रहा। दोनों के बीच मोबाइल पर कई बार बातचीत हुई थी। इससे पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।

 

सीओ जाफरगंज बृजमोहन राय ने बताया कि आरोपी मां और बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

युवती ने युवक पर दर्ज कराई थी दुष्कर्म और गर्भपात की प्राथमिकी
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कुछ दिन पहले युवती की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और गर्भपात कराने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस इसकी विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed