{"_id":"6a3c093f0a8abb280a041973","slug":"young-woman-refuses-to-marry-after-learning-of-man-s-second-marriage-2026-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टूट गए दूल्हे राजा के अरमान: जयमाल से पहले दूसरी शादी का पता चलने पर युवती ने किया शादी से इन्कार, लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूट गए दूल्हे राजा के अरमान: जयमाल से पहले दूसरी शादी का पता चलने पर युवती ने किया शादी से इन्कार, लौटी बरात
Thu, 25 Jun 2026 05:42 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:42 PM IST
सार
Unnao News: दूसरी शादी का पता चलने पर युवती ने शादी करने से इन्कार कर दिया। कोतवाली में चार घंटे तक पंचायत चली। बरात बिना दुल्हन लौटी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयमाल से पहले युवक की दूसरी शादी होने का पता चलते ही युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। मामला कोतवाली तक पहुंचा। दोनों पक्षों में चार घंटे चली पंचायत के बाद भी बरात बिना दुल्हन लौट गई। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हरदोई के संडीला से मंगलवार को बरात आई थी। होने वाली दुल्हन के पिता ने बताया कि तिलक के दौरान उन्होंने नकदी और बाइक दी थी लेकिन वर पक्ष कार की मांग करने लगा।
किसी तरह मामला शांत हुआ और आगे की रस्में पूरी करने की तैयारियों के बीच युवक की यह दूसरी शादी होने की बात पता चली तो बेटी ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। करीब चार घंटे बाद भी दोनों पक्षों में बात नहीं बनी तो बरात लौट गई।
विज्ञापन
किसी तरह मामला शांत हुआ और आगे की रस्में पूरी करने की तैयारियों के बीच युवक की यह दूसरी शादी होने की बात पता चली तो बेटी ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। करीब चार घंटे बाद भी दोनों पक्षों में बात नहीं बनी तो बरात लौट गई।
विज्ञापन
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि युवक का पहली पत्नी से संबंध विच्छेद हो गया है, इसका पता चलने पर विवाद हुआ है। लड़की व उसके परिवार के लोगों ने शादी करने से मना कर दिया।